कर्नाटक में बीजेपी बना सकती है सरकार
15 May 2018
701
कर्नाटक विधानसभा चुनाव, बैंगलूरू, (15 मई 2018)- कर्नाटक में सत्ता पाने की होड़ तीनों राजकीय पार्टियों में लगी हैं। इसके तहत बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार येडियुरप्पा ने राज्यपाल वजूभाई वाला से मुलाकात करके सत्ता स्थापना का दावा करते हुए उन्होंने बहुमत साबित करने के लिए आठ दिनों का समय मांगा हैं। इसके साथ ही कांग्रेस और जेडीएस ने भी राज्यपाल के पास सत्ता स्थापन करने का प्रस्ताव दिया। एेसी परिस्थिती में कर्नाटक के राज्यपाल असली किंगमेकर साबित हो सकते हैं।
परंपरा के मुताबिक, राज्यपाल के द्वारा बड़ी पार्टी को न्यौता देना स्वभाविक है। बता दें कि वैसे भी वजूभाई वाला यह बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता रह चुके हैं, जो कई साल बीजेपी के मंत्री पद पर भी काबिज थे। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि साल 2001 में मोदी के पहले विधानसभा चुनाव के लिए स्वयं के चुनाव क्षेत्र से इस्तीफा देकर पीएम मोदी को अपनी सीट लड़वाकर जीताकर लाए थे। इस पाश्वर्वभूमि को देखते हुए राज्यपाल अगर बीजेपी को न्योता देते है, तो उसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं हैं। गौरतलब है कि साल 2014 में महाराष्ट्र में बीजेपी की स्थिति भी कर्नाटक के जैसी ही थी। बीजेपी की कुल 123 सीटें चुनकर आई थी। निर्दलीय दस के समर्थन के बलबूते पर आंकड़ा 133 तक पहुंचा था, फिर भी बहुमत के लिए 11 सीटें कम थी। इसके बावजूद बीजेपी ने सत्ता स्थापना का दावा पेश किया था और राज्यपाल ने अपने विशेष अधिकार के तहत पहले ही अल्पमत की सरकार को स्थापित करके देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया था। इस पाश्वर्वभूमि को देखते हुए कर्नाटक में भी इस प्रकार का कुछ राजकीय उल्टफेर होने की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता हैं।