औद्योगिक क्षेत्र में महिला उद्यमियों का प्रतिशत बढ़ाया जाएगा- सुभाष देसाई
05 May 2018
554
नई दिल्ली, (05 मई 2018) - महाराष्ट्र में उद्योग क्षेत्र में महिला उद्यमियों का योगदान नौ प्रतिशत है जिसे आगामी पांच वर्षों में बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ऐसा प्रतिपादन उद्योगमंत्री सुभाष देसाई ने आज यहां किया. ‘पुढचे पाऊल’ नामक दिल्ली की संस्था तथा महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्र दिन के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले सत्र में ‘उद्योजकता, महाराष्ट्र का अर्थशास्त्र तथा व्यवसाय के अवसर’ इस विषय पर आयोजित चर्चा सत्र में श्री सुभाष देसाई बोल रहे थे. इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु भी उपस्थित थे.
सुभाष देसाई ने आगे कहा कि महिला उद्यमियों को सरकार निवेश उपलब्ध करेंगी जिसमें ५० प्रतिशत का भार राज्य सरकार को उठाना है. उन्होंने कहा कि विदेश में उद्योग विषय पर प्रदर्शनी आयोजित करने पर महिला उद्यमियों को 50 लाख रुपए तक अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा. इसी प्रकार बिजली के दामों में भी सहूलियत मुहिया कराई जाएगी, यह आश्वासन भी श्री देसाई ने दिया.
उद्योग की वृद्धि के लिए मूलभूत सुविधाएं महत्वपूर्ण- सुरेश
प्रभुउद्योग क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए मूलभूत सुविधा परियोजना महत्वपूर्ण सिद्ध होती है. यह प्रतिपादन केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने इस चर्चा सत्र में किया. उन्होंने कहा कि उद्योगों की संख्या बढ़ने से बड़े प्रमाण में रोजगार निर्माण होता है. वे बोले कि वे रेलवे मंत्री थे तब1.25 लाख करोड़ रुपयों का निवेश रेलवे की परियोजनाओं में किया गया था.
केंद्र सरकार की तरह राज्य में भी इलेक्ट्रिक वाहन नीति स्वतंत्र तरीके से लाई गई है. इसका प्रभावशाली तरीके से कार्यन्वयन करने से पेट्रोल तथा अन्य ईंधन पर होने वाला खर्च कम किया जा सकेगा. इस संगोष्ठी में सिड्को के उपाध्यक्ष तथा प्रबंधक निदेशक भूषण गगरानी, मी महाराष्ट्र ट्रस्ट के अभिजीत पाटील, पायोनियर इंडिया कंपनी के कंट्री मैनेजर रोहित कुलकर्णी, मराठे ज्वेलर्स के कौस्तुभ मराठे तथा खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष विशाल चौरड़िया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.