काला हिरण मामले में सलमान खान को मिली जमानत

 07 Apr 2018  549

जोधपुर, (7 अप्रैल 2018)- सलमान खान को 1998 के काला हिरण केस में बेल यानि जमानत मिल गई है। 5 साल की सजा काट रहे सलमान को जोधपुर की सेशन्स कोर्ट ने जमानत दे दी। कोर्ट ने सलमान को 50,000 के मुचलके पर जमानत दी है, लेकिन इस जमानत के साथ दो शर्तें भी जोड़ी गई हैं। सलमान को कोर्ट में सात मई को पेश होना पड़ेगा. इसके अलावा वो बिना इजाज़त देश के बाहर नहीं जा पाएंगे। इस जमानत के बाद सलमान की सजा फिलहाल सस्पेंड हो गई है। सलमान की जमानत का ऑर्डर ट्रायल कोर्ट तक भेजा जाएगा। वहां से इस ऑर्डर की कॉपी सेंट्रल जेल भेजी जाएगी। तब सलमान को रिहाई मिलेगी। इस प्रक्रिया में शाम तक का समय लग सकता है।