महाराष्ट्र में चार वर्ष में 1 लाख 43 हजार करोड़ की मूलभूत सुविधा परियोजना
04 Apr 2018
541
नई दिल्ली, (04 अप्रैल 2018)- मूलभूत सुविधाएं निर्माण करने में महाराष्ट्र राज्य फिर एक बार अव्वल साबित हुआ है। बीते चार वर्ष में प्रदेश में 284 मूलभूत परियोजनाएं मंजूर हुई हैं, इन परियोजनाओं की कींमत 1 लाख 43हजार 736 करोड़ रुपए है।केंद्र सरकार आर्थिक व्यवहार विभाग ने देश की मूलभूत सुविधा परियोजनाओं की 31 मार्च 2018 तक की जानकारी घोषित की है। इन बुनियादी ढांचा परियोजनाएं में सरकारी मूलभूत सुविधा परियोजना,सावर्जनिक क्षेत्र की परियोजनाएं, सार्वजनिक निजी भागीदारी परियोजना और सरकारी मूलभूत सुविधा परियोजनाओं का समावेश है। 5 से 50 करोड़ रुपए से अधिक कीमतों की मूलभूत परियोजनाओं का इसमें समावेश है।
--------------महाराष्ट्र में 28 वर्ष में 1144 मूलभूत सुविधा परियोजना
केंद्रीय आर्थिक व्यवहार विभाग ने सन 1990 से देश की मूलभूत परियोजनाओं की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की है। पिछले 28 वर्ष में देश में 54 लाख 65 हजार करोड़ रुपए कीमत के 9068 मूलभूत सुविधा परियोजना का काम हाथ में लिया गया। इसकी तुलना में महाराष्ट्र में 6 लाख 19 हजार करोड़ रुपए के 1144 मूलभूत सुविधा परियोजना के काम लिए गए। महाराष्ट्र मूलभूत सुविधा निर्माण करने में अव्वल साबित हुआ है, तो उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश में 3 लाख 43 हजार करोड़ रुपए के 544 परियोजनाओं का काम हाथ में लिया गया। गोवा तीसरे स्थान पर है, जहां 3 लाख 25 हजार करोड़ रुपए की लागतवाली 46परियोजनाओं के काम लिए गए। अरुणाचल प्रदेश चौथे स्थान पर तो आंध्रप्रदेश पांचवे स्थान पर रहा। महाराष्ट्र में चार वर्ष में 284 मूलभूत सुविधा परियोजना राज्य में पिछले चार वर्ष में बड़े पैमाने पर मूलभूत सुविधा परियोजना के काम हाथ में लिए गए। सन 2014 से 2018 तक इन चार वर्षो में 1 लाख 43 हजार 736 करोड़ रुपए की कीमतवाली 284 परियोजनाओं के काम लिए गए।
-------------वर्षनिहाय मूलभूत सुविधा परियोजना का काम
महाराष्ट्र में सन 2014-15 वर्ष में 21 हजार 579 करोड़ 91 लाख रुपए कीमत की 98 परियोजनाएं के काम लिए गए। वर्ष 2015-16 में 32 हजार 976 कोटी 73 लाख रुपए की 82 परियोजना। सन 2016-17 वित्तीय वर्ष में 60 हजार 270 करोड़ 71 लाख रुपए की कीमतवाली 82 परियोजनाएं तो सन 2017-18 में 28 हजार 909 करोड़ रुपए की 41 मूलभूत सुविधा परियोजनाओं के काम लिए गए। पिछले चार वर्ष में देश में 15 लाख 82हजार करोड़ रुपए कीमत की 3470 मूलभूत सुविधा परियोजना का काम लिया गया। इसमें अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक 1 लाख 43 हजार 736 करोड़ रुपए कीमत की 284 परियोजनाएं महाराष्ट्र की हैं। पिछले 28साल में औसतन 40 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं का काम प्रदेश में लिया जा रहा था, इसकी तुलना में पिछले 4 वर्षों में हर साल 71 मूलभूत परियोजनाएं महाराष्ट्र में कार्यान्वित की जा रही हैं।