महाराष्ट्र से  राज्यसभा के ६ सांसदों ने  शपथ ग्रहण किया

 04 Mar 2018  509

नई दिल्ली, (03 अप्रैल 2018)- संसद का वरिष्ठ सदन कहे जाने वाली राज्यसभा में आज महाराष्ट्र के ६ सांसदों ने सदन में सदस्यता की शपथ ग्रहण की। राज्यसभा के सभापति तथा उपराष्ट्रपति एम. व्यंकय्या नायडू ने आज राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अतिरिक्त , केंद्रीय मंत्री तथा सदन के  वरिष्ठ सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। शपथ ग्रहण करने वालों में महाराष्ट्र से नवनिर्वाचित सांसद सर्वश्री नारायण राणे, कुमार केतकर तथा वी. मुरलीधरन के साथ फिर से  राज्यसभा के लिए चुने गए केंद्रीय मानव संसाधन  विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर, वंदना चव्हाण तथा अनिल देसाई का इनमें समावेश है। सांसद सर्वश्री वंदना चव्हाण, अनिल देसाई ने मराठी में शपथ ग्रहण की जबकि.  प्रकाश जावडेकर,नारायण राणे ने हिंदी में और   कुमार केतकर ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की । देश के  १६ राज्यों से कुल मिलाकर  ५८ सदस्य राज्यसभा के लिए  चुने गए हैं । इनमें महाराष्ट्र के ६ सदस्यों का  समावेश है । इन सभी सदस्यों का कार्यकाल २ अप्रैल  २०२४ तक रहने वाला है ।