ओले ने ली 400 से भी ज्यादा पंछियों की जान

 14 Feb 2018  691
भंडारा/ तुमसर, (14 फरवरी 2018)- भंडारा जिले में बेमौसम बारिश और ओले की बौछार के कारण 460 तोतों को अपनी जान गंवानी पड़ी, तो वहीं कई तोतें घायल हो गए। पिछले कई सालों से तुमसर स्थित शिव मंदिर के पास पींपल के पेड़ के ऊपर हजारों तोतों का निवासस्थान रहा है। इन तोतों ने कई बारिश और धूप के मौसम को मजबूती से झेला है, लेकिन मंगलवार की रात को हुए ओलों के कहर के आगे यह तोतें टिक नहीं पाएं, और इनकी दुर्दैवी मौत हो गई। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से विदर्भ में बेमौसम बारिश और ओलो की बौछार हो रही है। इस बेमौसम बारिश और ओलो के कारण कई प्रदेशी पंछियों समेत जानवर भी घायल हुए है।