जम्मूः सुंजवान सैन्य शिविर पर आतंकवादी हमला, पांच सैन्यकर्मी शहीद, चारों आतंकी ढेर
12 Feb 2018
569
जम्मू ( 11 फ़रवरी 2018 )- सुंजवान सैन्य शिविर पर 10 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के एक समूह ने हमला किया था. जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों द्वारा किये गए हमले में पांच सैन्यकर्मी शहीद, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने चारों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. पांच जवानों की शहादत के अलावा एक जवान के पिता की भी गोली लगने की वजह से मौत हो गई.