कुख्यात नक्‍सली रामन्ना को उसकी पत्‍नी के साथ किया गिरफ्तार

 10 Feb 2018  805
► रामन्ना पर २५ लाख और पद्मा पर ६ लाख का इनाम

चंद्रपुर, (१० फरवरी २०१८)-
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारशाह में शुक्रवार को रामन्ना और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए रामन्ना पर 25 लाख का इनाम था. जबकि उसके साथ गिरफ़्तार बताई गई महिला पद्मा पर 6 लाख रुपए का इनाम है. और वो एरिया कमिटी की मेंबर रह चुकी है। रामन्ना डिविज़नल मेंबर रहा है.पुलिस के मुताबिक रामन्ना साल 2007 के पहले दंडकारण्य में सक्रिय रहा है. बता दें कि गडचिरोली और चंद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने नक्सली रामन्ना को उसकी पत्नी पद्मा के साथ गिरफ्तार किया.