जम्मू में सेना के कैंप पर आतंकी हमला...
10 Feb 2018
513
जम्मू, ( १० फरवरी २०१८)- जम्मू के सुंजवान शहर में स्थित सेना के एक शिविर पर शनिवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें दो जूनियर कमिशंड अधिकारी शहीद हो गए तो एक कर्नल रैंक के अधिकारी और एक सैन्य कर्मी की बेटी समेत चार लोग घायल हुए है। इस हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद इस आतंकवादि संगठन का हाथ होणे कि आशंका जातंय जा राही है।
बाता दे कि अफजल गुरु को ९ फरवरी 2013 को फांसी दी गई थी। इस अवसर पर किया गया ये हमला हो सकता है। जम्मू में हाईअलर्ट घोषित किए जाने के साथ ही आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने अफजल गुरु की बरसी पर जैश ए मोहम्मद द्वारा सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने को लेकर पहले ही चेतावनी जारी की थी।
हमले के फौरन बाद सेना के विशेष बलों और विशेष अभियान दल के अतिरिक्त बलों को मौके पर पहुंचे और भारी गोलीबारी के बीच पूरे इलाके की घेराबंदी की गई। अधिकारियों ने एहतियाती कदम के रूप से शिविर के आसपास के सभी स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश दिया है।