यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मिली छात्रा की लाश, जांच में जुटी पुलिस

 15 Jan 2018  477

पुणे, 15 जनवरी


सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में फांसी का फंदा लगाकर अपना जीवन समाप्त किया है। मृतक छात्रा की पहचान रेशमा गायकवाड़ के तौर पर हुई है। यूनिवर्सिटी में रेशमा के ख़ुदकुशी की जानकारी मिलते ही पुरे यूनिवर्सिटी में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के मुताबिक रेशमा गायकवाड़ मूल रूप से पुणे के शिरूर की रहने वाली थी। यूनिवर्सिटी में सेकंड ईयर की बॉटनी की छात्रा थी। उसने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल 50 नंबर में रूम फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है।