अब LPG में नहीं बढ़ेंगे दाम, सरकार ने लिया निर्णय वापस…
29 Dec 2017
499
नई दिल्ली, 29/12
देश के लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र की मोदी सरकार ने हर महीने सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 4 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा करने के अपने पुराने निर्णय को वापस ले लिया है। सरकार ने कच्चे तेल की कीमतों बढ़ोत्तरी को देखते हुए पुराने निर्णय को वापस लिया है। इससे पहले सरकार ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों को निर्देश दिए थे कि वो हर महीने कुकिंग गैस सिलेंडर (एलपीजी) में 4 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा करें। यह नियम जून 2016 से लागू है। इस कदम के पीछे सरकार का उद्देश्य यह था कि वो मार्च 2018 तक सिलेंडर पर सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म करना चाहती थी। हालांकि इस फैसले पर अक्टूबर महीने में भी अमल नहीं किया गया था। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने अक्टूबर महीने में एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की थी।
दिल्ली में सब्सिडी सिलेडर 495 में…
इसके पहले, तेल कंपनियों को इजाजत दी गई थी कि वो सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत में 2 रुपये प्रति माह (वैट को छोड़कर) का इजाफा करे। कंपनियों को दिया गया यह अधिकार 1 जुलाई 2016 से प्रभावी कर दिया गया था। तेल कंपनियां इस मंजूरी के बाद से करीब 10 बार एलपीजी की कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं। आपको बता दें कि घर के लिए एक साल में सब्सिडी वाले 12 एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) अधिकृत किए गए हैं। अगर किसी को इससे ज्यादा की जरूरत होती है तो उसे सिलेंडर बाजार मूल्य के हिसाब से ही खरीदना होता है। दिल्ली में इस समय सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की 495 रुपए है।