नागपुर, 20 दिसंबर : महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने आज विधान परिषद में घोषणा की कि दुनिया भर में बढ़ रहे तापमान और उसके चलते वातावरण में हो रहे बदलाव की चुनौती से निपटने के लिए महाराष्ट्र विधान मंडल के दौनों सदनों के सदस्यों की समिति गठित की जाएगी।
सदस्य हेमंत टकले की ओर से नियम 97 के तहत पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राज्य के पर्यावरण मंत्री ने यह घोषणा की। श्री कदम ने कहा कि यह बहुत बड़ी समस्या है और इस पर व्यापक चर्चा करने की जरूरत है। इसी संदर्भ में विधान मंडल के सदस्यों की समिति का गठन किया जाएगा।
वातावरण में हो रहे बदलाव से निपटने के लिए उपाय करने पर जोर देते हुए स्वास्थ्य़ मंत्री डॉ. दीपक सावंत ने कहा कि पर्यावरण बदलाव से समुद्र के जलस्तर में हो रही वृद्धि के ख़तरे से निपटने के लिए अनुसंधानकर्ताओं दावारा अध्ययन किया जा रहा है। प्रदूषण के चलते स्वाइन फ्लू और डेंगू के विषाणु बड़ी संख्या में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए, स्वाइन फ्लू के लिए वैक्सीन विकसित करने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय बाजार से शोध किया जाना चाहिए।
वर्तमान प्रदूषण से निपटने के लिए कार्रवाई करने और कार्बन क्रेडिट का प्रबंधन करने की आवश्यकता है। घर से बाहर निकलते समय रेफ्रिजरेटर, एसी बंद करने के बाद ही बाहर निकलें। इससे तापमान को नियंत्रित करना संभव हो सकता है।
पर्यावरण राज्यमंत्री प्रवीण पोटे-पाटील ने कहा कि ग्रीनहाउस गैस की वजह से वातावरण में गर्मी बढ़ रही है। इससे शहर में प्रदूषण बढ़ रहा है। ऐसी अवस्था में बड़े शहरों के ठोस अपशिष्ट और बायोमेडिकल कचरे का प्रबंधन करने के लिए धन सुरक्षित रखने की आवश्यकता है।
इस चर्चा में सदस्य जयंत पाटिल, डॉ. निलम गोऱ्हे, हुस्नबानू खलीफा, विद्या चव्हाण ने भाग लिया।