किसानों के बिजली बिलों में सुधार के लिए फीडर के अनुसार कैंप- ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे
20 Dec 2017
458
किसानों के बिजली बिलों में सुधार करने के लिए फीडर के अनुसार कैंप लगाये जाएंगे । बिना नोटिस के किसी के बिजली कनेक्शन को खंडित नहीं किया जाएगा । ट्रांसफाॅर्मर शुरू करने के लिए पिछले तीन वर्षों के लिए तीन हजार रुपये किसानों को अदा करने होंगे । यह बात ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आज विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल में कही ।
सदस्य डी. एस. अहिरे ने उपकेंद्र के अंतर्गत मौजूद ट्रांसफाॅर्मर बंद करने के निर्णय के बारे में प्रश्न पूछा था जिसका उत्तर देते हुए श्री बावनकुले ने कहा कि घरों में दी गई बिजली के बिल कई कई महीनों तक न भरने के कारण तीन-तीन वर्षों तक नोटिस देने पर भी बिल नहीं भरे जाते । किसान भाइयों के बिजली बिलों में सुधार किया जा रहा है । इसके लिए फीडर के अनुसार कैंप लगाये जाएंगे । सूखा काल के बिजली बिलों में सुधार किया जाएगा । प्रत्येक किसान भाई अपने बिजली बिल में सुधार करवा ले ।
प्रत्येक ट्रान्सफॉर्मर पर जितने कनेक्शन हैं उतने तीन वर्ष के लिए तीन हजार रुपये भरने के सिवाय ट्रांसफाॅर्मर शुरू नहीं किया जाएगा , यह जानकारी श्री बावनकुले ने दी ।
इस अवसर पर हुई चर्चा में सदस्य सर्वश्री गणपतराव देशमुख, अजित पवार, राजेश टोपे, राजाभाऊ वाजे, सुभाष साबणे ने भाग लिया .
०