आश्रमशाला निर्माण कार्य को गति देने के लिए

 20 Dec 2017  498

आदिवासी विभाग में स्वतंत्र निर्माण कक्ष- आदिवासी विकास मंत्री विष्णू सवरा

आदिवासी  विभाग की आश्रमशाला होस्टल के निर्माण कार्य को गति देने के लिए आदिवासी विभाग में स्वतंत्र रूप निर्माण कक्ष शुरू किया गया है । इसके माध्यम से इन कामों को पूरा करने का प्रयत्न किया जा रहा है । यह बात आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सवरा ने आज विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल में कही ।

             सदस्य  सुरेश लाड ने कर्जत व पेण तालुका में आश्रम शालाओं की समस्या के संदर्भ में प्रश्न पूछा था । इस प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री सवरा ने कहा कि कलंबतालुका.  कर्जत में स्थित विद्यालय पेण परियोजना  के अंतर्गत रहते हुए यह विद्यालय किराये की इमारत में था । इस विद्यालय में विद्यार्थी संख्या कम होने के कारण वह निकट के विद्यालय में समायोजित कर दिया गया । कर्जत तालुका के अन्य चार आश्रम विद्यालयों में कलंब के विद्यालय के 80 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है ।

            इस अवसर पर हुई चर्चा में सदस्य श्रीमती भारती लव्हेकरपांडूरंग बरेरा ने भाग लिया ।