स्थापित समिति की रिपोर्ट एक महीने में -- विपणन मंत्री सुभाष देशमुख
नागपुर, दि. 20 : नाशवान माल को उचित कीमत मिल सके इसके लिए गठित की गई समिति की पाँच स्थानों पर बैठकें हो चुकी हैं , अगले एक महीने में समिति की रिपोर्ट मिल जाएगी , यह जानकारी विपणन मंत्री सुभाष देशमुख ने आज विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल में दी ।
सदस्य अस्लम शेख ने इस बाबत प्रश्न पूछा था जिसका उत्तर देते हुए श्री देशमुख ने कहा कि 11 सदस्यीय समिति की नागपुर , पुणे , वर्धा , नाशिक ,सोलापुर इन पाँच स्थानों पर बैठकें हो चुकी हैं । इस समिति की रिपोर्ट एक महीने में मिलना अपेक्षित है जिसके बाद उचित कार्यवाही की जाएगी । इस संदर्भ में एक उपप्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि केला की फसल के लिए विशेष रूप से जलगाँव में बैठक ली जाएगी । इसी के साथ केला का अधिक उत्पादन करने वाले विभाग का एक प्रतिनिधि इस समिति में नियुक्त किया जाएगा ।
इस अवसर पर हुई चर्चा में सदस्य सर्वश्री. अजीत पवार, भीमराव धोंडे, हरिभाऊ जावळे, श्रीमती दिपिका चव्हाण या ने भाग लिया .