दरवाजे पर अनाज योजना के लिए 29 जिलों में जीपीएस तकनीकी का इस्तेमाल - बापट

 18 Dec 2017  516

राज्य के 29 जिलों  में जीपीएस तकनीकी का इस्तेमाल कर दरवाजे तक अनाज पहुँचाने की योजना शुरू है । वाई स्थित निजी गोदाम  में सार्वजनिक वितरण का अनाज छापा मारकर जब्त किये जाने के प्रकरण की पुलिस उपायुक्त  द्वारा जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी  । यह जानकारी खाद्य व नागरी आपूर्ति  मंत्री गिरीश बापट ने आज विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल में दी । वाई जिला सतारा में अवैध बिक्री के लिए भेजे गए अनाज को जब्त करने संबंधी मामले में सदस्य  शंभूराजे देसाई ने प्रश्न पूछा था । प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री बापट ने कहा कि वाई स्थित औद्योगिक विकास महामंडल का 9 हजार 300 कलो गेंहू व 2 हजार 150  किलो चावल निजी स्थान पर पत्रा के शेड में संयुक्त  कार्रवाई में पकड़  में आया है । इस प्रकरण की पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी के माध्यम  से जाँच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई  की जाएगा।  राशनकार्डों को आधार से जोड़ने के काम में सतारा जिला आगे है ऐसा कहते हुए श्री बापट ने आगे कहा कि 29 जिलों में जीपीएस तकनीकी का इस्तेमाल कर अनाज उपलब्ध किया जाता है ।