हाफकिन महामंडल फार्मा कंपनी चलाने के लिए राज्य सरकार प्रयत्न करेगी -गिरीश बापट
18 Dec 2017
504
नागपुर , दि.18 : पोलियो लस के निर्माण के संबध में विश्व स्तर पर अग्रसर रहने वाली हाफकिन इंस्टीट्यूट फार्मा कंपनी चलाने के लिए राज्य सरकार प्रयत्न करेगी । इस इंस्टीट्यूट में अनुसंधान के लिए आधिक निधि देकर विश्व स्तर पर पहले क्रमांक की कंपनी बनाने के लिए प्रयास किये जाएंगे , यह बात खाद्य व औषधि प्रशासन मंत्री गिरीश बापट ने आज विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल में कही।
सदस्य पृथ्वीराज चव्हाण ने हाफकिन महामंडल में पोलियो बल्क खरीदी की निविदा प्रक्रिया के बारे में प्रश्न पूछा था । इस प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री बापट ने कहा कि पोलियो निर्मूलन के लिए लस निर्माण के काम में हाफकिन का बड़ा योगदान है । पोलियो बल्क खरीदी की निविदा प्रक्रिया तकनीकी मुद्दों की जाँच करने के लिए मुख्य सचिवों कि समिति नियुक्त की गई है जो तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी । इस अवसर पर हुई चर्चा में सदस्य एकनाथ खडसे , गणपतराव देशमुख , डॉ. जयप्रकाश मूंदडा ने भाग लिया ।