लूणी विधानसभा के लूणावास ओर खारा में कांग्रेस पार्टी की हुई - मीटिंग

 16 Dec 2017  552
 
जोधपुर - 15 दिसम्बर को लूणी विधानसभा क्षेत्र में नेशनल कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई, जिसमें पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए प्रत्येक बूथ के स्तर पर नये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोड़े ओर साथ साथ में किसानों की जनसमस्या एवं युवाओं, ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई ! राजस्थान सरकार के तानाशाही राज की विफलता सफलता को देखते हुए, विफलतम कार्यकाल पर ग्रामिणजनों एवं युवाओं ने उत्साह से भाग लिया गया !
कांग्रेस नेता श्याम खीचड़ ने आम बैठक को संबोधित करते हुए कहां, कि विपक्षी राजस्थान सरकार के चार साल के कार्यकाल में जोधपुर एवं लूणी क्षेत्र की उपेक्षा क्यों की जा रही है, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार ने हमारे क्षेत्र में एक भी जन कल्याण का काम नहीं किया है, न कोई किसानों की समय जन सुनवाई की है, तो सरकार किस बात का जश्न मना रही है ! ग्रामीण क्षेत्र की ढाणियों में पीने का शुद्ध पानी भी उपलब्ध नहीं है, न घरेलू बिजली समय पर आती हैं, उसमें भी घंटों की कटौतियाँ की जा रही है ! टूटी हुई सड़के, युवा बेरोज़गार, चारों ओर अव्यवस्था का आलम छाया हुआ है !  
इस अवसर पर नवीन पदाधिकारियों का आदर-सत्कार स्वागत किया गया ! फिर राजस्थान सरकार से की माँग, कि किसानों का ऋण माफ़ करें ! कृषि उपकरणों को GST से मुक्त करावें और पानी, बिजली एवं सड़क की सुचारू व्यवस्था ओर युवाओं को रोज़गार दो दिलावें !