स्थानीय पर्यावरण सेवकों ने शहर को स्वस्थ बनाने का लिया - संकल्प

 16 Dec 2017  568
 
चौहटन बाड़मेर - स्वस्थता अभियान पर्यावरण चेतना रैली के तहत अर्न्तराष्ट्रीय पर्यावरण विद् खम्मुराम बिश्नोई के नेतृत्व में बिश्नोई समाज धर्मशाला से पर्यावरण चेतना रैली निकाली गई ! जिसमें चौहटन तहसीलदार, उपखंड अधिकारी ने पर्यावरण सेवकों को हरि झंडी दिखा करके रैली को रवाना की, काफी तादाद में पर्यावरण सेवकों की रैली बिश्नोई धर्मशाला से बाखासर बस स्टेशन, मैंन बाजार, बैंक चौराहा, हॉस्पिटल, चौहटन मठ, पुलिस स्टेशन, स्कूल मैदान से वापस धर्मशाला में सम्मापन की !
चौहटन शहर की तमाम गल्लीयों में खम्मुराम बिश्नोई ने जा करके साफ सफाई की ओर लोगो को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकेत दिया, क्योंकि अगर हमारा शहर साफ-सुथरा है, तो हम भी स्वस्थ हैं ! आज के दूषित वातावरण से पर्यावरण संरक्षण को बहुत हानी हैं, गल्लीयों में पाँलिथिन एवं रद्दी कागज से होने वाले कच्चरें से हर साल सैकड़ों गौ वंश की आकाल मृत्यु होती है, क्योकि गौ वंश को समय पर खाने पीने की व्यवस्था न होने पर भुख से पीड़ीत, कुड़ेदान से इन पाँलिथिन थैलीयाँ एवं रद्दी खाने से मौत हो जाती है ! तो हमें पहले अपने स्तर पर जागरूकता फैलानी होगी !
शहर में काफी गंदगी देखने को मिली, क्योंकि स्थानीय लोगों में स्वस्थता के प्रति बिल्कुल जागरूकता एवं जानकारी नही है ! कि प्लास्टिक थैलीयों को बाहर फेंक देते हैं, तभी दूषित पर्यावरण से काँफी बीमारी फैलती है !
तो हमें स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए, प्लास्टिक का बहिष्कार करना चाहिए ! 
 
अर्न्तराष्ट्रीय पर्यावरण विद् खम्मुराम बिश्नोई ने बताया कि -  बाड़मेर क्षेत्र में कई बार स्वस्थता अभियान पर्यावरण चेतना रैली निकाली गई है, लेकिन आज पहली बार चौहटन शहर में पर्यावरण चेतना रैली निकाली है ! प्रशासन अदिकारीयों का बहुत अच्छा सहयोग एवं योगदान मिला है!
 
न्याययिक मजिस्ट्रेट शेरसिंह मीणा, उपखंड अधिकारी भूपेंद्र कुमार यादव, भंवार ग्राम पंचायत सरपंच अन्नतराम बिश्नोई, दयाराम थौरी, पीराराम धायल, दयाराम खीचड़, रघुनाथ ऐचरा, भंवरी कालीराणा, जीवन लोमरोड़, हनुमान ऐचरा, अशोक गुरू, रमेश चिमड़ावास, भजनलाल ढांका, अशोक डावल, भगवानाराम पंवार, भेराराम कड़वासरा, बाबू जाणी, रामजीवन जाणी चैनपुरा आदि स्थानीय तमाम नागरिक की सादर उपस्थिति रही !