राज्य के विकास में राजस्व और सड़क निर्माण विभाग का महत्वपूर्ण योगदान - चंद्रकांत पाटील
14 Dec 2017
388
नागपुर, 14 दिसंबर: महाराष्ट्र राजस्व और लोक निर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटील ने कहा कि राज्य के विकास में राजस्व और सड़क निर्माण विभाग का योगदान महत्वपूर्ण है। श्री पाटिल राष्ट्रमंडल संसदीय बोर्ड की ओर से आयोजित संसदीय अध्ययन पाठ्यक्रम में 'महाराष्ट्र में गतिशील बुनियादी ढांचा विकास में लोक निर्माण और राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण योगदान' विषय पर बोल रहे थे।
श्री पाटील ने आगे कहा कि राज्य को चलाने के लिए धन की व्यवस्था राजस्व विभाग के जरिए कर एकत्र करके किया जाता है। राजस्व संग्रह करने की यह विधि 5000 साल पहले शुरू हुई है। किसी भी काम को करने के लिए सरकार की मंजूरी की जरूरत पड़ती है। किसी भी अनुमति देने के लिए सरकार कानून के अनुसार राजस्व लेती है। राजस्व संबंधित कामकाज कानूनन सरकार द्वारा किया जाता है। इन कानूनों को तैयार करते समय लोगों सामने आने वाली समस्याओं के बारे में विचार करना चाहिए और उसी अनुसार कानून तैयार किए जाने चाहिए।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि कानून ऐसा होना चाहिए ताकि वह लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरे। राजस्व व्यवस्था दरअसल, प्रत्येक वर्ग के नागरिकों की दैनिक गतिविधियों से संबंधित हैं। सरकारी योजनाओं की जानकारी और उसके लिए आवश्यक विभिन्न प्रमाणपत्रों को राजस्व प्रणाली द्वारा जमा किया जाता है। लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं और सूचनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए राजस्व विभाग द्वारा'महाराजस्व अभियान महसूल यंत्रणेमार्फत' लागू किया गया है। अब सातबारह भी ऑनलाइन की जा रही है।
राज्य के विकास में सड़कों का योगदान महत्वपूर्ण रहा हैं। इस दृष्टि से राज्य में खेतों में जाने से छोटी सड़कें, मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत आने वाली सड़कें, ग्रामीण सड़कें, जिला सड़कें, राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी योजनाओं के तहत सड़कों का विकास किया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए केंद्र सरकार से भी भनराशि उपलब्ध ह रही हैं। इसके अलावा, सड़कों को अच्छी स्थिति में बनाए रखने के लिए उनका विशेष रखरखाव जरूरी है।
विभिन्न सड़क निर्माण परियोजनाओं से प्रभावित होने वाले लोगों का उचित पुनर्वास, संकटग्रस्त किसानों एवं नागरिकों की सहायता करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है। राज्य सरकार इन कामों को राहत एवं पुनर्वसन विभाग के जरिए करता है। विभिन्न विभागों के जरिए कई सरकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। राज्य के विकास में सभी विभागों का योगदान महत्वपूर्ण है। विधान मंडस के प्रधान सचिव डॉ. अनंत कालसे ने श्री चंद्रकांत पाटिल का परिचय दिया।