नागपूर, दि. 14 : शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने आज विधान परिषद में कहा कि मुस्लिम समुदाय के समग्र विकास के लिए शैक्षणिक सुविधाओं को प्रदान करने के लिए सरकारी और अनुदानित शैक्षणिक संस्थानों में5 प्रतिशत आरक्षण बरकरार रखा गया है।
मुसलमानों को आरक्षण देने के संदर्भ में संजय दत्त ने सवाल पूछा था। श्री तावड़े ने कहा कि निजी गैर-अनुदानित संस्थानों में प्रवेश और सरकारी सेवाओं में भर्ती के लिए मुस्लिम समुदाय को दिए गए आरक्षण पर उच्च न्यायालय ने रोक लगाई है। यह आदेश 23 दिसंबर 2014 तक कानून में रूपांतर नहीं होने से आदेश कालातीत हो गया है। यह मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। इस चर्चा में श्री शरद रणपिसे, भाई जगताप,विक्रम काले, श्रीमती हुस्नबानू खलिफे ने भाग लिया।
००००
पात्र विद्यालयों को 20% सब्सिडी का वितरण- विनोद तावडे
नागपुर, दि. 14 : राज्य के स्थाई गैर-अनुदान के आधार पर अनुदान के लिए पात्र स्कूलों को 20 प्रतिशत सब्सिडी वितरित किए जाने की जानकारी शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने आज विधान परिषद में दी।
सदस्य डॉ. सुधीर तांबे ने स्कूलों को दी जानेवाली सब्सिडी के बारे में सवाल पूछा था। श्री तावडे ने कहा कि 1 और 2 जुलाई 2016 को अनुदान मंजूर करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही शुरू है। इस चर्चा में श्री विक्रम काले, श्रीकांत देशपांडे, नागोराव गाणार ने हिस्सा लिया।
००००
शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए
स्वास्थ्य कुटुंब योजना लागू करने की कार्यवाही जारी- विनोद तावडे
नागपुर, दि. 14 : राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस कार्ड की सावित्री बाई फुले- फातिमा शेख स्वास्थ्य परिवार योजना लागू करने की कार्यवाही शासनस्तर पर शुरू है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने दी है।
विधान परिषद में सदस्य कपिल पाटिल ने शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य कुटुंब योजना लागू करने के संबंध में सवाल पूछा था। श्री तावड़े ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस कुटुंब स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर कैशलेस कार्ड की सुविधा लागू करने के संबंध में सरकार की सकारात्मक भूमिका है। इस चर्चा में सदस्य श्रीकांत देशपांडे, जयवंतराव जाधव और अन्य शामिल थे।