प्रति विद्यार्थी 2 हजार रुपये का परिपोषण अनुदान देने की मान्यता
- सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले
नागपुर , दि. 13 : राज्य के मतिमंद बच्चों द्वारा छात्रावास में प्रवेश लेने पर प्रत्येक विद्यार्थी को 2 हजार रुपये की दर से परिपोषण अनुदान दिये जाने की मान्यता दे दी गई है । यह जानकारी सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले ने लिखित प्रश्न के उत्तर में दी ।
मतिमंद बच्चों के लिए निर्धारित छात्रावास अनुदान की राशि बढ़ाये जाने के संबंध में सदस्य सर्वश्री हसन मुश्रिफ , जितेन्द्र अव्हाड , किसन कथोरे , संदीप नाईक आदि ने प्रश्न पूछा था । प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए सामाजिक न्याय मंत्री ने कहा कि महिला व बालविकास विभाग से सामाजिक न्याय विभाग के पास हस्तांतरित हुए अनुदानित मतिमंद बालगृह संलग्न विद्यालय , इन 14 संस्थाओं में प्रवेश लेने वालों को परिपोषण अनुदान में सुधार करने के लिए समिति गठित की गई है । समिति का निर्णय आने तक अप्रैल 2017 से प्रतिमाह प्रति विद्यार्थी 2 हजार रुपये की दर से परिपोषण अनुदान देने की मान्यता दी गई है ।
००००
राष्ट्रीय अन्न प्रक्रिया अभियान में 64 प्रस्तावों को पूर्ण अनुदान
- कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर
नागपुर , दि. 13 : राष्ट्रीय अन्न प्रक्रिया अभियान योजना में 111 प्रस्तावों को पूर्व अनुमोदन दे दिया गया है । उनमें से 64 प्रस्तावों को पूर्ण अनुदान दिया गया है । शेष 47 प्रस्तावों के अंशतः अनुदान प्रलंबित हैं । उनको नयी योजना के अनुसार अनुदान दिया जा रहा है । इससे मराठवाडा में उद्योगों को गति मिलेगी । यह बात कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर ने कही ।
राष्ट्रीय अन्न प्रक्रिया अभियान पंचवर्षीय योजना बंद होने से मराठवाडा के उद्यमियों को नुकसान होने के बारे में विरोधी पक्ष नेता राधाकृष्ण विखे - पाटिल, सदस्य कुणाल पाटिल , डी पी सावंत ने प्रश्न पूछा था । प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि
इस योजना के मापदंड के अधुसार 111 प्रस्तावों को पूर्व अनुमोदन दे दिया गया है , इनमें से 64 प्रस्तावों को पूर्ण अनुदान दे दिया गया है । शेष 47 प्रस्तावों के आंशिक अनुदान प्रलंबित हैं । नयी योजना के अनुसार उनको अनुदान दिया जा रहा है ।
००००