वास्तु नक्शा मिलने के बाद किया जाएगा
-- दिलीप कांबले
नागपुर , दि. 13 : परतवाडा , जिला अमरावती के आदिवासी छात्रावास के निर्माण के लिए जगह का हस्तांतरण करने के संदर्भ में आदिवासी विकास विभाग को एकत्रित वास्तु नक्शा योजना जमा करने के बारे में आदिवासी विभाग को सूचित किया गया है । यह नियोजन प्राप्त हो जाने के बाद जगह स्थानांतरित करने की मंजूरी शीघ्र दे दी जाएगी । यह बात सामाजिक न्याय राज्यमंत्री दिलीप कांबल ने आज विधान सभा प्रश्नोत्तर काल में कही ।
सदस्य बच्चू कडू ने परतवाडा ता. अचलपुर के आदिवासी छात्रावास के निर्माण के लिए जगह के हस्तांतरण करने के बारे में प्रश्न पूछा था । प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री कांबले ने कहा कि आदिवासी विभाग से छात्रावास की माँग का प्रस्ताव भेजने तथा सामाजिक न्याय व आदिवासी विभाग को इन दोनों ही छात्रावासों का एकत्रित वास्तु नक्शा योजना जमा करने के बारे में बता दिया गया है । नक्शा प्राप्त होने के बाद उसका अवलोकन कर जगह के हस्तांरण की कार्यवाही की जाएगी ।
००००
अमरावती जिला में 38 हजार किसानों के बैंक खातों में
सोयाबीन अनुदान की राशि जमा
- विपणन मंत्री सुभाष देशमुख
नागपुर , दि. 13 : अमरावती जिला में 38 हजार 791 किसानों की सोयाबीन अनुदान राशि 12 करोड़ 16 लाख 97 हजार 520 रुपये उनके बैंक खातों में जमा कर दिये गए हैं । यह जानकारी विपणन मंत्री सुभाष देशमुख ने लिखित प्रश्न के उत्तर में दी ।
सदस्य सर्वश्री वीरेन्द्र जगताप व एड. श्रीमती यशोमती ठाकुर ने अमरावती जिला के किसानों की सोयाबीन अनुदान की राशि बकाया होने के संदर्भ में प्रश्न उठाया था । प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए विपणन मंत्री ने बताया कि 2016-17 में अनुकूल मौसम और संतोषजनक वर्षा के चलते सोयाबीन उत्पादन में वृद्धि हुई थी । बाजार समिति में सोयाबीन की आवक बढ़ने से बाजारभाव में कमी हुई । राज्य में सोयाबीन उत्पादक किसानों की आर्थिक सहायता करने के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल व अधिकतम 25 क्विंटल प्रति किसान अनुदान मंजूर करने का निर्णय लिया गया । इसके अनुसार अमरावती जिला में 38, 791 पात्र लाभार्थियों को अनुदान की राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा कर दी गई है ।
००००
कर्जत ताल्लुका में आदिवासी विकास महामंडल की ओर से
दो जगहों पर चावल खरीदी केंद्र शुरू
- आदिवासी विकास मंत्री
नागपुर , दि. 13 : रायगड जिले के कर्जत तालुका में कशीले तथा पाथरज में आदिवासी महामंडल की ओर से चावल खरीदी केंद्र शुरू किये गए हैं । यह जानकारी आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सवरा ने लिखित प्रश्न के उत्तर में दी ।
इस संदर्भ में सदस्य सर्वश्री प्रशांत ठाकुर , समीर कुणावर , एडवोकेट आशिष शेलार , अतुल भातखलकर , श्रीमती मनीषा चौधरी , अमित साटम ने रायगड जिला में आदिवासी विकास महामंडल की ओर से चावल खरीदी केंद्र शुरू करने के संबंध में प्रश्न पूछा था । प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए आदिवासी विकास मंत्री ने कहा कि कर्जत तालुका आदिवासी उपयोजना क्षेत्र में आता है । इस तालुका में खरीदी केंद्र शुरू करने के लिए आदिवासी विविध कार्यकारी संस्था कशेले व खांडस के माध्यम से खरीदी केंद्र शुरू करने के लिए जिलाधिकारी ने मंजूरी दे दी है । कर्जत तालुका में ये खरीदी केंद्र 28 नवंबर 2017 से शुरू हो गए हैं ।
००००