जानबूझ कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी - मुख्यमंत्री
नागपुर, 13 दिसंबर: औरंगाबाद छावनी क्षेत्र में जल पाइप पुरानी हो चुकी है, इसलिए इस क्षेत्र में पाइप से जल रिसाव के बाद नया पाइप लाइन बिछाया गया है। इस क्षेत्र में नवंबर महीने में फैली गैस्ट्रो बीमारी पर नियंत्रण पा लिया गया है। इसके बावजूद अगर यह पता चलता है कि किसी ने जानबूझ कर लापरवाही की है तो उसके किलाफ कार्रवाई की जाएगी, यह आश्वासन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधान सभा मे दिया।
यह सवाल सदस्य सर्वश्री सरदार तारासिंह, इम्तियाज जलील, दिलीप वलसे-पाटील ने यह मामला विधान सभा में उठाया। सदस्यों के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि औरंगाबाद छावणी क्षेत्र में अंडरग्राउंड पाइप लाइन 40 वर्ष पुरानी है। लिहाजा इस क्षेत्र में पाइप लाइन में रिसाव हुआ था, लेकिन जैसे ही पता चला 22 नवंबर के बाद नई पाइपलाइन बिछाकर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इस इलाके में फैली गैस्ट्रो बीमारी पर अंकुश पा लिया गया है लेकिन विभिन्न विभागों के जरिए इसे फिर न फैलने देने की योजना बनाई जा रहा है।
००००
महाराष्ट्र माझा' सिर्फ चित्र प्रदर्शनी नहीं, यह महाराष्ट्र के सांस्कृतिक परिवर्तन का प्रतिबिंब - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
नागपुर, 13 दिसंबर : ‘महाराष्ट्र माझा’ चित्र प्रदर्शनी का प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ‘महाराष्ट्र माझा’ सिर्फ चित्र प्रदर्शनी या छाया चित्रकारों की कला का आविष्कार नहीं, बल्कि सुंदर और सांस्कृतिक महाराष्ट्र का प्रतिबिंब है। प्रकृति, व्यक्ति, संस्कृति, प्राणी, रीति रिवाज़ एवं परंपरा का उत्कृष्ट चित्रण है। इसके अलावा सरकारी स्तर पर होनेवाले परिवर्तन को झलक भी इसमें देखने को मिलती है।
नागपुर में सूचना और जनसंपर्क निदेशालय की ओर से आयोजित 'महाराष्ट्र माझा'' चित्र प्रतियोगिता में उत्कृष्ट छायाचित्रों की प्रदर्शनी नागपुर में सरकारी केंद्रीय संग्रहालय की आर्ट गैलरी में प्रस्तुत की गई है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद, उन्होंने रजिस्टर में अपनी प्रतिक्रिया लिखी।
इस अवसर पर स्कूली शिक्षा, उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, अतिर्कत मुख्य सचिव प्रवीण परदेशी, पर्यटन विभाग के मुख्य सचिव नितिन गद्रे, सूचना व जनसंपर्क सचिव ब्रिजेश सिंह, सूचना संचालक राधाकृष्ण मूली, उपसंचालक मोहन राठौड़ उपस्थित थे।
महाराष्ट्र माझा फ़ोटो प्रतियोगिता सूचना व जनसंपर्क विभाग की ओर से राज्य स्तर पर आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में लगभग 350 से अधिक फोटोग्राफरों ने भाग लिया था।.इस प्रतियोगिता के पुरष्कृत और उत्कृष्ट छायाचित्रों में से चुनिंदा छायाचित्रों को इस प्रदर्शनी में रखा गया है। पंढरपुर के वारी के दिव्यांग लोगों की फुगडी, स्वच्छता के दूत, देश की सुरक्षा में नारी शक्ति का योगदान, बैलगाडी स्पर्धा की महिला,सावित्री की बेटी,, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, जलयुक्त शिवार, वृक्षारोपण, महाराष्ट्र कक्ष ऐतिहासिक वारसा, पर्यटन, सांस्कृतिक परंपराओं की झलक इन छायाचित्रों में दिखाई देती है।
महाराष्ट्र माझा छायाचित्र प्रदर्शनी आगमी 15 दिसम्बर तक मुफ्त में जारी रहने वाली है। इस प्रदर्शनी को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सामने स्थित गुप्ता हाउस के पास चौक से राशन वितरण ऑफिस के बगल से मध्यवर्ती संग्रहालय के अजब बंगला की आर्ट गैलरी जाकर देखा जा सकता है। प्रदर्शनी देखने आनेवालों के लिए यह रास्ता खुला रहेगा। महाराष्ट्र माझा फोटो प्रदर्शनी 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी के लिए खुली रहेगी।