विकास काम में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण -- उपसभापति माणिकराव ठाकरे

 14 Dec 2017  420

 

नागपुर दि. 13 : विकास काम में असमानता न हो तथा सभी भागों का समान विकास हो ,इसके लिए जनप्रतिनिधियों  को सदैव सतर्क रहना चाहिए  । विधानमंडल में उपलब्ध  व्यवस्था  का सही उपयोग करते हुए विकास काम तथा अपने चुनाव क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किये जाएं । इसके लिए जनप्रतिनिधियों की भूमिका  अत्यंत महत्वपूर्ण है । यह बात विधान परिषद के उपसभापति माणिकराव ठाकरे ने कही ।

महाराष्ट्र  राष्ट्रकुल  संसदीय मंडल की ओर से आयोजित किये गए संसदीय अभ्यास वर्ग में लोकतांत्रिक  राज्य में जनप्रतिनिधियों की विकासात्मक भूमिका  विषय पर वे बोल रहे थे ।

उपसभापति  माणिकराव ठाकरे ने कहा कि राज्य की परिस्थिति के अनुसार राज्य की समस्याएं अलग होती हैं । इस बात को ध्यान में रखते हुए विकास के काम करने की आवश्यकता  है । जनप्रतिनिधियों को  यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी भाग का विकास पीछे न रहे और असमानता  पैदा न हो । विधानमंडल में जनप्रतिनिधियों को अपने प्रश्न  रखने रखने के लिए तारांकित प्रशन ध्यानाकर्षण प्रस्तावआधे घंटे की चर्चा व गैरसरकारी प्रस्ताव आति उपायों की व्यवस्था  है । इनका सही उपयोग होना चाहिए । कोई भी विकास काम करने के लिए उसे बजट में शामिल करवाना आवश्यक  है जनप्रतिनिधियों को यह ध्यान रखना चाहिए  ।

ग्रामीण  स्तर पर निर्णय लेने के लिए ग्राम सभा पंचायत समिति  व जिला समिति होती हैं ताकि विकेंद्रीकरण के माध्यम  से विकास काम हो सकें । जिला विकास निधि से जिले के विकास के लिए निधि दी जाती है । प्रतिनिधि अपने अपने भाग के विकास के लिए माँग करते हैं । जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र का विकास करने के लिए जागरूक तथा प्रयत्नशील   रहना आवश्यक  है । बदलती परिस्थितियों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका  भी बदलते रहनी चाहिए  । उन्होंने  आगे कहा कि प्रस्तिवित विकास काम की जाँच कर उसे स्वीकार किया जाना चाहिए और या उसे लोकलेखा समिति  को सिफारिश  करनी चाहिए  ।

स्वतंत्रता मिलने के बाद हमारे नेताओं  ने लोकतांत्रिक  व्यवस्था  स्वीकार की थी । डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान के माध्यम  से एक व्यक्ति एक मत द्वारा सबको समान अधिकार दिया । उन्होंने कहा कि विकास करने के लिए प्रतियोगिता का होना महत्वपूर्ण है ।

प्रारंभ में विधायक एड. रामहरी रूपनवर ने वक्ताओं का परिचय दिया । व्याख्यान के बाद विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए  प्रश्नों के उत्तर उपसभापति श्री ठाकरे ने दिये ।