जल संसाधन विभाग तुरंत धन मुहैया कराए - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- लंबित पावर कनेक्शन देने का काम तेज करें
- नदी पुनरुद्धार के लिए सीएसआर निधि से धन उपलब्ध कराएंगे
- विभिन्न योजनाओं में पालना निर्माण कार्य को गति दें
नागपूर, 12 दिसंबर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने आज यहां कहा कि पैनगंगा नदी पर 11 बैराज का निर्माण हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। लिहाजा, इस क्षेत्र कृषि पंपों के लिए बिजली उपलब्ध कराने के लिए 95 करोड़ रुपए की धनराशि जल संसाधन विभाग को बिलजी महावितरण विभाग को तुरंत उपलब्ध कराना चाहिए।
मुख्यमंत्री नागपुर विधानसभा में वाशिम जिले की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। इस अवसर पर राजस्व मंत्री और वाशिम जिले के पालकमंत्री संजय राठोड, सांसद संजय धोत्रे, विधायक लखन मलिक, विधायक राजेंद्र पाटणी, विधायक अमित झनक, मुख्य सचिव सुमित मल्लिक, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण सिंह परदेशी, विभागीय आयुक्त पीयुष सिंह, जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणेश पाटिल, जिला पुलिस अधीक्षक मोक्षदा पाटिल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने कहा कि बॅरेज परिसर को बिजली से जोड़ने के लिए महावितरण ने 95 करोड़ रुपए की बजेट प्रस्तुत किया है। उसके अनुसार संसाधन विभागाको तत्काल महावितरण को धनराशि उपलब्ध करानी चाहिए। धनराशि मिलते ही महावितरण को इस इलाके को बिजली से जोड़कर यहां के किसानों को फौरन बिजली उपलब्ध करानी चाहिए।
किसी भी परिस्थिति में इस परिसर को बिजली से जोड़ने का काम तेजी से किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं जिले की सभी लंबित बिजली कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जाना चाहिए। इसके लिए महावितरण को माइक्रो प्लानिंग करने की जरूरत है।
श्री फड़णवीस ने कहा कि वाशिम जिले में किसानों ने सौर कृषिपंप की मांग की है। इस बारे में ज़्यादा से ज्यादा किसानों को सौर कृषिपंप देने का प्रस्ताव तैयार करें। इसके लिए केंद्र सरकार से सहयोग लेने की पूरी कोशिश की जाएगी।
जिले के सावरगांव जिरे गांवों कों जोडने के लिए सड़क वन विभाग की अनुमित न मिलने से लटकरी पड़ी है। इस बारे में मुख्यमंत्री ने वन विभाग को फौरन जरूरी अनुमति देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत जून 2019 तक वाशिम जिले में 700 किलोमीटर लंबी नई सड़क तैयार करने की जरूरत है। यह सड़क उच्च मानक की होनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार ने हाइब्रीड एन्यूटी (Hybrid Annuity) योजना के तहत सड़कों को काम पूरी करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण का काम चालू है। इसमें और तेजी लाकर 50 फ़ीसदी कार्य इसे दिसंबर के आखिर तक पूरा करने की जरूरत है। इस बारे में राजस्व विभाग और और लोक निर्माण विभाग को जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि सन 2019 तक हर बेघर नागरिक को अपना घर देने का लक्ष्य है। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के काम को गति देने की जरूरत है।
जलयुक्त शिवार अभियान के कार्य की मुख्यमंत्री ने सराहना की
मुख्यमंत्री ने वाशिम जिले में जलयुक्त शिवार अभियान पर बहुत प्रभावी ढंग से अमल करने की तारीफ की। इसके अलावा जिले की नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए सोशल कार्पोरेट रिस्पॉन्स (सीएसआर) फंड के धनराशि उपलब्ध कराने की जानकारी दी। जिले में बड़ी सिंचाई योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के प्रगति की मुख्यमंत्री ने जानकारी ली।
भामदेवी गांव के ग्रामस्थांकडून मुख्यमंत्र्यांचा सत्कार
मुख्यमंत्री विशेष सहायता कोष से वाशिम जिले के भामदेवी गांव को 2 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत जिले में कई काम शुरू किए गए हैं। इसके ललिए भामदेवी गांव के सरपंच सुभाष मोहकार ने गांव की ओर से आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सम्मान किया।