विपक्ष के हंगामे के कारण दूसरे दिन भी अधिवेशन का कामकाज हुआ ठप

 12 Dec 2017  453

नागपुर, 12 दिसंबर 2017

राज्य में किसान कर्जमाफी को लेकर अपनी मांग पर अड़े विपक्ष के हंगामे के चलते दुसरे दिन भी विधान मंडल के दोनों सदनों में कोई काम काज नहीं हो सका। सदन की करवाई जैसे ही शुरू हुई विपक्ष किसान के सम्पूर्ण कर्जमाफी को लेकर हंगामा करने लगे और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे, जिसे देखते हुए पहले विधानसभा का कामकाज स्थगित हुआ, उसके बाद विधानपरिषद् के कामकाज को भी दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। मंगलवार को 
विधानसभा की करवाई पहले शुरू हुई,जिसमें विपक्षियों ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने जमा होकर शोर मचाया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारा लगाना शुरू कर दिया,जिसे देखते हुए सदन की कार्रवाई पहले 
10 मिनट के लिए फिर 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। 30 मिनट के बाद फिर से शुरू हुए सदन की
कार्रवाई में विपक्ष ने अडंगा ड़ालना शुरू किया, जिसके बाद सभापति हरिभाऊ बागडे ने सदन की कार्रवाई दिनभर के लिए स्थगित कर दिया। उसी प्रकार विधान परिषद् की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष नेता धनञ्जय मुंडे ने सम्पूर्ण कर्जमाफी की मांग को लेकर हंगामा शुरू किया। मुंडे ने सदन में किसानों के सम्पूर्ण कर्जमाफी को लेकर चर्चा कराएँ जाने की मांग किया, लेकिन विपक्ष के हंगामे को देखते हुए सभापति राजे निम्बालकर ने पहले सदन की
कार्रवाई 15 मिनट के लिए स्थगित किया। पुनः सदन की कार्रवाई शुरू विपक्षियों ने लाबी में जमा होकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके चलते सभापति ने सदन की कार्रवाई दिनभर के लिए स्थगित कर दिया।