विधान सभा में तालिका अध्यक्षों ( रोस्टर) का चयन

 12 Dec 2017  1931

विधान सभा में तालिका अध्यक्षों ( रोस्टर) का चयन

नागपुर , दि. 11 : विधानसभा अध्यक्ष  हरिभाऊ बागडे ने आज विधानसभा में तालिका ( रोस्टर)  अध्यक्षों के नाम जाहिर किये । सदस्य  सर्वश्री योगेश सागर , सुधाकर देशमुख  , सुरेशभाऊ लाड , संजय रायमुलकर  व श्रीमती  यशोमति ठाकुर के नाम तालिका अध्यक्ष के रूप में उन्होंने  जाहिर किये ।

0000

विधानसभा में दिवंगत सदस्यों को

शोकप्रस्ताव  द्वारा आदरांजलि

 

नागपुर , दि. 11 :  राज्य के पूर्व मंत्री , विधानसभा के पूर्व सदस्यों के निधन पर विधानसभा में उनको आदराजंलि अर्पण की गई  । मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस संदर्भ  में शोक प्रस्ताव रखा ।

राज्य के पूर्व मंत्री गोविंदराव सरनायक , विधान सभा के पूर्व सदस्य राजीव राजले , संपतराव पाटिल , मुसा अली मोडक , रामभाऊ तुपे , डॉ. शंकरराव बोबडे , डॉ. कुसुमताई कोरपे इन सभी दिवंगत सदस्यों को आदरांजलि अर्पित की गई  ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा रखे गए  शोक प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे , विरोधी पक्ष नेता राधाकृष्ण विखे-पाटिल , जलसंपदा राज्यमंत्री विजय शिवतारे , सदस्य अजीत पवार , गणपतराव देशमुख,  भास्कर जाधव , स्मिता कोल्हे ने शोक भावना व्यक्त कीं ।

००००

विधानपरिषद कामकाज :

विधानपरिषद का कामकाज ‘वंदे मातरम्’ गान के साथ शुरू

नागपुर, 11 दिसंबर। महाराष्ट्र विधान परिषद का शीतकालीन अधिवेशन का आज राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम्' के गान के साथा प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सभापति रामराजे नाईक निंबालकर, सदन के नेता एवं लोक निर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटील, विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे, संसदीय कार्यमंत्री गिरीश बापट, कृषिमंत्री पांडुरंग फुंडकर, सहकारिता, विपणन एवं वस्त्रोद्योग मंत्री सुभाष देशमुख, शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, परिवहन मंत्री दिवाकर रावते, ग्राम विकास राज्यमंत्री दादाजी भुसे समेत विधान परिषद के सदस्य मौजूद थे।

००००

विधान परिषद में तालिका सभापति की नियुक्ति

नागपुर, 11 दिसंबर। महाराष्ट्र विधान परिषद का शीतकालीन अधिवेशन के लिए आज सभापति रामराजे  नाईक निंबालकर ने विधान परिषद के तालिका सभापति के रूप में सर्वश्री डॅा. अपूर्व हिरे, रामहरी रुपनवर, श्रीमती नीलम गो-हे और श्रीमती विद्या चव्हाण की नियुक्ति की।

००००

दिवंगत माजी सदस्य एडवोकेट शरद सोनू वाणी को विधान परिषद में श्रद्धाजलि

नागपुर, 11 दिसंबर। महाराष्ट्र विधान परिषद में आज पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय एडवोकेट शरद सोनू वाणी को श्रद्धा सुमन अर्पत करने के लिए विधान परिषद में एक शोक प्रस्ताव किया गया। सदन ने शोक प्रस्ताव को मंजूर करते हुए दिवंगत नेता को भावभीनी धद्धांजलि दी।

विधानपरिषद में सदन के नेता चंद्रकांत पाटील ने शोक प्रस्ताव को रखा। शोक प्रस्तावा पर सभापति रामराजे नाईक निंबालकर, विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे, जल संपदा मंत्री गिरीश महाजन, सहकारिता राज्यमंत्री गुलाबराव पाटील,  सदस्य सर्वश्री शरद रणपिसे, जयंत पाटील ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए स्वर्गीय एडवोकेट वाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

००००

नवनिर्वाचित विधानपरिषद सदस्य प्रसाद लाड ने शपथ ली

नागपुर, 11 दिसंबर। नवनिर्वाचित विधानपरिषद सदस्य प्रसाद दिनेश लाड को आज सभापति रामराजे नाईक निंबालकर ने सदस्य पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सदन के नेता चंद्रकात पाटील, विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे समेत विधानपरिषद के सदस्य मौजुद थे।

००००

चीन के वाणिज्य दूत का विधानसभा में आगमन

नागपुर , दि. 11 : विधानमंडल के कामकाज को देखने के लिए चीन के मुंबई में  वाणिज्य दूत झेंग झीयुआन ने अन्य उच्चाधिकारियों के शिष्टमंडल के साथ आज यहाँ विधान भवन में मुलाकात की ।

विधान सभा के प्रेक्षक कक्ष से उन्होंने सभागृह के कामकाज को देखा । विधानसभा अध्यक्ष  हरिभाऊ बागडे ने इस संबंध में घोषणा  कर के सभागृह की ओर से उनका स्वागत किया ।

००००

विधान भवन परिसर में 'लोकराज्य' मासिक के प्रदर्शनी का उद्घाटन

विभिन्न दुर्लभ अंकों ने ध्यान आकर्षित किया

नागपुर, 11 दिसंबर: महाराष्ट्र सरकार के मुखपत्र, 'लोकराज्य' मासिक पत्रिका की प्रदर्शनी का उद्घाटन विधान भवन परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय के सचिव और महानिदेशक ब्रिजेश सिंह के हाथों किया गया।

विधान भवन परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय नागपूर-अमरावती मंडल के निदेशक राधाकृष्ण मूली, ,उपसंचालक (पुणे) मोहन राठौड़,उपसंचालक (वृत्त) गोविंद अहंकारी और दूसरे वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस प्रदर्शनी में 1964 के बाद के कई विशेषांक उपलब्ध हैं, जिसमें बालगंधर्व विशेषांक, शाहू महाराज के राज्यारोहण समारोह शताब्दी पर प्रकाशित विशेषांक, धम्मचक्र प्रवर्तन महोत्सव विशेषांक, ज्ञानेश्वरी सप्तशताब्दी (नवंबर 1990), सानेगुरुजी, वसंतदादा पाटील,यशवंतराव चव्हाण, पंजाबराव देशमुख, महात्मा गांधी, स्वातंत्रता दिवस, विदर्भ विशेषांक (2011 व 2017), अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन, स्पर्धा परीक्षा मार्गदर्शक विशेषांक, चुनाव, खेती, सिंचाई, बेटी बचाओ से संबंधित विशेषांक, शिक्षा, वन, पर्यटन सहित कई अनेक विषयों पर पूर्ण जानकारी वाले विशेषांक भी उपलब्ध हैं। सूचना और जनसंपर्क निदेशालय द्वारा प्रकाशित महाराष्ट्र वार्षिकी’ व ‘महामानव’ इन पुस्तकों को बिक्री के लिए रखा गया है।

 शुरुआत में लोकराज्य का प्रकाशन ब्लैक एंड वाइट में होता था। 2006 से लोकराज्य मासिक रंगीन पेजेज के साथ पाठकों के लिए उपलब्ध था। समय के साथ ‘लोकराज्य’ में भी कई बदलाव आते रहे। शुरुआत में इस पत्रिका के माध्यम से केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी सर्वसामान्य तक पहुंचाई जाती थी। फिर धीरे धीरे और भी विषय इसमें शामिल कर लिए गए। धीरे धीरे इसके लेआउट, लेखों और सजावट में भी बदलाव आया। अब इंग्लिश, उर्दू, गुजराती कर हिंदी में भी इसके अंक प्रकाशित होते हैं और ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं।                                         

दुर्लभ अंक

1964-पंडित जवाहरलाल नेहरु, 1971, 72, 73, 75, 79, 1980- अगस्त स्वतंत्रता दिवस विशेषांक, 2001- डॉ. पंजाबराव देशमुख विशेषांक, 1997- ज्ञानेश्वरी सप्तशताब्दी विशेषांक, 1987- बालगंधर्व विशेषांक, 1999- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जन्मशताब्दी विशेषांक, 1991- सुधाकरराव नाईक विशेषांक, 1996- सावित्रीबाई फुले विशेषांक, 2012- यशवंतराव चव्हाण विशेषांक- यशवंत कीर्तिवंत, दुर्लभ अंक वि. दा. सावरकर, राजर्षि शाहू महाराज, 1972- मराठवाड़ा विकास विशेषांक, रवीद्रनाथ टैगोर विशेषांक, आरोग्य विशेषांक,अहिल्याबाई होल्कर, विदर्भ विशेषांक आदि सहित अनेक दुर्लभ विशेषांक इस प्रदर्शनी में रखे गए हैं।

००००