स्वर्ण पदक जीतने वाली दिव्यांग तैराक कांचनमाला पांडे का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

 12 Dec 2017  426

 

नागपूर, 10 दिसंबर : मेक्सिको सिटी पैराओलिंपिक वर्ल्ड चैम्पियन स्वीमिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली दिव्यांग तैराक कांचनमाला पांडे का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज रामगिरी आवास पर विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि कांचनमाला पांडे को आगे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार की ओर से पंद्रह लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

कांचनमाला ने तैराकी के दो सौ मीटर स्पर्धा में  स्वर्ण पदक विजेता रहीं। शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने  कांचनमाला के शानदार प्रदर्शन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री फडणवीस के हाथों कांचनमाला का शाल और पुष्पगुच्छ देकर  सत्कार किया गया। मुख्यमंत्री ने कांचनमाला तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदर्शन की तारीफ की। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री गिरीश बापट, पशु पालन, दुग्ध विकास एवं मत्स व्यवसाय विकास मंत्री महादेव जानकर जैसे गणमान्य लोग उपस्थित थे।