भूमिगत पार्किंग की सुविधा कराऊंगा- रईस शेख

 25 Feb 2017  1044
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

दक्षिण मुंबई स्थित भायखला में भूमिगत पार्किंग की सुविधा जल्दी से जल्दी उपलब्ध कराऊंगा। ताकि भायखला में हो रही पार्किंग की समस्या दूर की जा सकें। मैंने अब्दुल रहमान सूफी गार्डन (झूला मैदान) के आसपास का जायजा लिया तो, देखा कि यहां लोगों को पार्किंग एवं ट्रैफिक की समस्या से जूझंना पड़ रहा है। इस कारण मैंने तुरंत आर्किटेक्टों समेत ठेकेदारों, बीएमसी कमिश्नर, गार्डन सुपरिटेंडेट से मुलाकात करके इस समस्या को दूर करने की मांग की। इसके तहत बीएमसी ने इस एरिया के डिवेलपमेंट प्लान का ब्लू प्रिंट तैयार कराया, और यहां भूमिगत पार्किंग बनाने के प्लान को जल्दी से जल्दी अमली जामा पहनाने की तैयारी की है। यह जानकारी एसपी उम्मीद्वार एवं नगरसेवक रईस शेख ने विशेष बातचीत के दौरान दिया। रईस शेख ने बाताया कि मदनपुरा, नागपाडा के भागों में मिनी बस की सुविधा उपलब्ध कराऊंगा। मदनपुरा और नागपाडा के रास्ते बेहद संकरे है। इस कारण यहां बड़ी- बड़ी गाडियों की आवाजाही में परेशानी होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए यहां जल्दी से जल्दी मिनी बसेस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मदनपुरा के नागरिकों के लिए जल्दी से जल्दी उचित फीस पर दवाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मुक्ति फौज दवाखाना खोलने की तैयारी की गई है। इस अस्पताल में स्टाफ और मरीजों के लिए उचित सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही मोहम्मद उमर रजब स्कूल और सफरबड़ी स्कूल को कम्प्टराइज्ड किया जाएगा। जिसमें आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कई सालों रईस शेख गोवंडी के नगरसेवक के पद पर विराजमान थे, लेकिन इस साल वार्डों में बदलाव के कारण उन्हें भायखला मदनपुरा और नागपाडा विभाग की उम्मीदवारी दी गई है, लेकिन गोवंडी एरिया के नगरसेवक पद पर विराजमान होकर रईस शेख ने अपने वार्ड के विकास को लगातार गति प्रदान की। गोवंडी जैसे पिछड़े इलाके को विकसित करने का पूरा श्रेय रईस शेख को यहां के रहिवासी देते है। गोवंडी के रहिवासियों के मुताबिक, यहां पानी की समस्या, गंदगी, झोपड़पट्टियों का विकास, गटरों, नालों का विकास, स्कूल, कालेज, लड़कियों की शिक्षा पर रईस शेख ने विशेष ध्यान दिया। गोवंडी एरिया को आज बेहतरीन विभाग के तौर पर जाना जाता है। यहां ने नागरिकों ने विश्वास जताया कि जिस तरह रईस शेख ने गोवंडी जैसे पिछड़े विभाग को विकसित किया, उसी तरह भायखला स्थित मदनपुरा, नागपाड़ा इलाकों को विकास का नया रूप देंगे। साथ ही भायखला मदनपुरा, नागपाड़ा के नागरिकों ने रईस शेख पर विश्वास जताते हुए कहा कि हमें सपा के उम्मीदवार रईस शेख पर पूरा भरोसा हैं कि वह हमारे विभाग की सारी मूलभूत समस्याओं को दूर करेंगे। बता दें कि रईस शेख को बीएमसी में टाप 10 में से नंबर एक नगरसेवक की उपाधि से नावाजा गया हैं। उन्होंने बीएमसी की स्थायी समिति में आम नागरिकों की समस्याओं पर बढ़ चढ़कर आवाज उठाया, और लोगों की समस्या दूर की।