अपने वार्ड की सारी समस्याओं को दूर करूंगा- प्रकाश गंगाधरे

 24 Feb 2017  955
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

मुलुंड वार्ड नंबर 104 की सारी समस्याओं को जल्दी से जल्दी दूर करने का संकल्प बीजेपी उम्मीदवार प्रकाश गंगाधरे ने लिया हैं। प्रकाश गंगाधरे ने विशेष बातचीत में बताया कि वार्ड नंबर 104 की कई समस्या जैसे कि पानी, गंदगी, गटर, रोड, ट्रैफिक की इत्यादि समस्याओं को दूर किया। आनेवाले समय में अपने वार्ड के विकास कार्य पर ज्यादा से ज्यादा देकर वार्ड नंबर 104 को बेहतर बनाने का प्रयास करूंगा। हालांकि मैंने अपने वार्ड में दवाखाना, उद्यान, शौचालय, रास्ते, फुटपाथ, इत्यादि मूलभूत कार्यों को किया। इसके साथ ही मुलुंडवासियों के कई कामों को प्रत्यक्ष तौर पर किया, जिसमें एसटी अगरवाल मुलुंड पश्चिम में अत्याधुनिक अस्पताल को मान्यता दिलाया। कालीदास नाटयगृह का अत्याधुनिक नवीनीकरण किया। अपना बाजार रेल गेट (पूर्व-पश्चिम को जोड़नेवाला) छोटे वाहनों के लिए उड्डयन पुल निर्माण करने के लिए प्रयास किया। मुलुंड पूर्व द्रुतगति मार्ग पर यातायात की समस्याओं से निपटने के लिए हाईवे निलम नगर नाले से 60 फुट के रास्ते की मंजूरी दिलाया। 1110, 1119, सिटी सर्वे, भल्ला प्रापर्टी मुलुंड पश्चिम स्थित खेल मैदान के लोकापर्ण का प्रयास किया। मैं पिछले दो साल से बीएमसी सुधार समिति के अध्यक्ष पद पर काबिज हूं। जिसके माध्यम से मैंने मुंबई के विकास के लिए कई प्रस्तावों को बीएमसी प्रशासन और राज्य सरकार के समक्ष पेश किया। जिसमें मुंबई मेट्रो-3, धारावी का पुनविकास, स्मार्ट सिटी का मुद्दा, बीएमसी कर्मचारियों के हक का मुद्दा प्रशासन के समक्ष उठाया। पिछले कई सालों से अटके हुए कामों को मैंने अपने कार्यकाल से दौरान पूरा किया। बीएमसी की बंद बाजारों को शुरू किया। इसके साथ ही जनहित के लिए कई सारे काम किए। आम लोगों के प्रश्न का निवारण करने के लिए मैंने बीएमसी कमिश्नर के साथ 95 संयुक्त बैठक करके महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बीएमसी के डिवेलपमेंट प्लान में आरक्षण परिवर्तन कराएं। दादर नायगांव विभाग की जमीन पर बेघरों के लिए घर बनाने के प्रस्ताव की मांग की। एस विभाग के मौजे हरियाली स्थित भूखंड नंबर 283 में विकास नियोजन रास्तों का बाधित भूखंड का संपादन किया गया। मुंबई के मालमत्तों का पुनर्विकास किया। बीएमसी की जगहों को किराए पर देकर कमाई का स्त्रोत तैयार किया। बीएमसी के मालमत्तों का नूतनीकरण किया गया। उद्यानों, मनोरंजन मैदानों, खेल के मैदानों की देखभाल के लिए सामाजिक संस्थाओं को दत्तक तत्वों पर देने के लिए धोरणात्मक निर्णय लिया। सस्ते हास्पिटल सेवा उपलब्ध कराने के लिहाज से संस्थाओं को सस्ते में जगह उपलब्ध करके दिया। इसके साथ ही आनेवाले समय में अपने वार्ड समेत मुंबईवासियों एवं मुंबई का विकास करने का संकल्प प्रकाश गंगाधरे ने लिया।