महिलाओं को गृह उद्योगों के माध्यम से स्वंयरोजगार प्रदान करूंगा- मनोज कोटक
24 Feb 2017
1039
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई
मुलुंडवासियों का अभिमान और भाजपा के स्वाभिमान का प्रतिक माने जाने वाले मनोज कोटक ने मेट्रो हलचल की संवाददाता से विशेष बातचीत के दौरान बताया कि महिलाओं को अधिक सक्षम बनाने के लिए गृह उद्योगों के माध्यम से स्वंयरोजगार प्रदान करूंगा, ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकें। इसके साथ ही मुलुंड में आईएएस, आईपीएस, आईएफसी, सीए, एमबीए की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण लाइब्ररी बनाने का भी संकल्प मैंने लिया हैं, जिसका निर्माण जल्दी से जल्दी किया जाएगा। एलबीएस रोड से लेकर चेकनाका तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए वाचनालयों का निर्माण किया जाएगा। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवा वर्ग के लिए डा.आर.पी.रोड को विस्तृत करके वैशाली नगर से स्टेशन तक बेस्ट की मिनी बस सेवा शुरू करूंगा। नागरी सुविधाओं को मजबूत कराने के उद्देश्य से टेलिफोन तथा इलेक्ट्रिक बिल के भुगतान के लिए अधिकतम केंद्र बनाऊंगा। साथ ही वोटिंग कार्ड व आधार कार्ड बनाने के लिए एक स्थायी केंद्र की व्यवस्था कराऊंगा। इसके साथ ही स्थानिक सलाहकार मंडल (लोकल एडवायजरी बोर्ड) की रचना करूंगा, ताकि नगरसेवक नियमित रूप से अपने वार्ड की समस्याओं के अवगत हो सकें।
------ होगा झोपड़पट्टियों का विकास
कोटक ने बताया कि मुलुंड के वार्ड नंबर 103 की जटिल से जटिल समस्याओं को दूर करूंगा। झोपड़पट्टियों में पानी, शौचालय, ड्रेनेज, गंदगी की समस्या दूर की जाएगी। पिछले कई साल से अटके हुए गुरू गोविंद सिंग रोड के विस्तृतिकरण का काम जल्दी से जल्दी पूरा कराऊंगा। विभाग के नालों का चौड़ीकरण कराऊंगा। वन जमीन कानून के तहत प्रकल्पग्रस्तों को होनेवाली समस्याओं का निवारण कराऊंगा। इसके साथ ही अनुकूल जगहों पर युवाओं के लिए जिम का निर्माण कराऊंगा। इसके साथ ही वीणानगर और गोवर्धन नगर के बीच बह रहे एक खुले नाले को बंद करके सुशोभिकरण करूंगा, ताकि नागरिकों को होनेवाली परेशानी से निजात मिल सकें। महालक्ष्मी टावर से वीणानगर के रास्तों को जोड़ना, और पिछले कई सालों से रूके हुए रेडवुड, टेकवुड, स्वप्न नगरी को जोड़ते हुए रास्तों का विस्तृतिकरण करूंगा। किसान अपने फल, भाजी को सीधे तौर पर मुलुंडवासियों को बेच सकें, इसके लिए मुलुंड साप्ताहिक बाजार का निर्माण कराऊंगा। स्मशानभूमि का नूतनीकरण कराना, एवं अंतिम यात्रा के लिए निशुल्क एम्ब्यूलेंस की सेवा शुरू करूंगा। मुलुंड में ब्लड बैंक का पुन गठन करुंगा। एवं नागरिकों के लिए नियमित रुप से वैद्कीय शिबिरों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही टीकवुड, रेडवुड इत्यादि सोसायटियों के पास पुलिस बीट चौकी का निर्माण जल्दी से जल्दी किया जाएगा।
------मुलुंडवासियों की आस पर खरे उतरे हैं कोटक
मुलुंडवासियों ने बताया कि मनोज कोटक ने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कचरामुक्त मुलुंड प्रभाग 103 को सबसे पहले कचरा मुक्त वार्ड का सम्मान दिलाया। इसके साथ ही वार्ड में मैदान और बागानों का सुशोभिकरण कराया। वीणानगर, गोवर्धन नगर व भक्ति मार्ग में बारिश में पानी जमने की समस्या समेत नालों को विस्तित कराया। लोडशेडिंग एवं पानी की समस्या से लोगों को निजात दिलाया। कई सोसायटियों में कम्पोस्ट खाद् प्रकल्प का निर्माण किया। आधुनिक मशीनों द्वारा कचरा उठवाया। पदयात्रियों की सुविधा के लिए रेलिंगयुक्त फुटपाथ पर सीढियां लगवाया। मैदानों में कसरत के आधुनिक उपकरण लगवाए। गरीब बच्चों को मुफ्त में किताबें, नोटबुक उपलब्ध करवाएं। महिलाओं को सिलाई मशीन, घरघंटी तथा अनाज बांटा। वार्ड में कई शौचालय, गटर, नालों और फुटपाथों का नूतनीकरण किया। मुलुंड गोरेगांव लिंक रोड का नूतनीकरण किया। मुलुंड के सर्व समुदाय से अपनापन रखने वाले और उनकी समस्याओं का निवारण करने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले मनोज कोटक को मुलुंड वासियों ने मुलुंड के विकास का एकमात्र जरिया बताया।