महिला आधार केंद्र बनाने की है इच्छा- ज्ञानमूर्ति शर्मा

 14 Jan 2017  1169
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 
 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जिस तरह बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ आंदोलन को प्रोत्साहित कर रहे हैं, उसी तर्ज पर मैं भी अपने एरिया में महिला आधार भवन बनाना चाहता हूं। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर होने का बेहतरीन मौका मिलेगा। साथ ही इस महंगाई के समय में कमााई का अच्छा साधन उपलब्ध होगा। महिला आधार भवन में महिलाओं को दैनिक मूलभूत ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकें। एेसा बीजेपी के नगरसेवक ज्ञानमूर्ति शर्मा ने राष्ट्रीय अधिकार के वरिष्ठ संवाददाता से खास बातचीत के दौरान बताया। 
वार्ड क्रमांक 44 मालाड पूर्व शांताराम पाडा, मकबुल कंपाऊंड, पठानवाडी, ओमकार बिल्डिंग, धनजी वाडी, शिवकृपा बिल्डिंग, आशिर्वाद बिल्डिंग, खोत डोंगरी, पांचबावडी, रानी सती मार्ग, पठानवाडी हाईवे, शिवधाम संकुल रोड से लेकर गोरेगांव तक इलाके में नगरसेवक ज्ञानमूर्ति शर्मा का नाम हर किसी की जुबान पर छाया हैं। ज्ञानमूर्ति शर्मा द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण आम लोगों के बीच उनकी एक खास पहचान बनी हुई हैं। ज्ञानमूर्ति शर्मा को लोगों का जनसेवक माना जाता है, क्योंकि वह जनता की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। जुंझारु और संघर्षशील कार्यकर्ता के तौर पर जाने जाने वाले ज्ञानमूर्ति शर्मा का ग्राफ उनके विभाग मे तेजी से बढ़ता जा रहा हैं। मुंबई समेत मालाड़, गोरेगांव में बीजेपी की नींव मज़बूत करने का श्रेय ज्ञानमूर्ति शर्मा को ही जाता हैं। ज्ञानमूर्ति शर्मा ने अपने एरिया रास्तों के विकास से लेकर सड़कों की मरम्मत तक का काम किया हैं। आम जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का काम जैसे कि पानी, गटरों की साफ-सफाई, स्वच्छ अभियान, ट्रैफिक की समस्या दूर करने, बच्चों के लिए मनोरंजन का मैदान इत्यादि उपलब्ध कराने का काम शर्मा ने किया हैं। भविष्य में भी आम जनता की तत्परता से सेवा करने का काम ज्ञानमूर्ति शर्मा ने करने का प्रण लिया हैं।