हार्दिक पटेल का पहला ड्रॉ फ्लॉप: पुलिस ने MLA के ऑफिस से उलटे पांव लौटाया

 19 Sep 2015  1148
अहमदाबाद। ओबीसी दर्जे के लिए आंदोलनरत पाटीदार समाज अब चिट्ठी उछालकर ड्रा के जरिए तय कर रहा है कि किस विधायक के यहां पहले ‘ऑन कैमरा गांधीगीरी’ की जाए। उनसे पूछा जाए कि वे आरक्षण के मुद्दे पर समाज के साथ हैं अथवा नहीं। इसी क्रम में निकाले गए पहले ड्रॉ में बापूनगर के विधायक वल्लभ काकडिया के नाम की मुहर लगी। सोमवार सुबह ही आंदोलन के संयोजक हार्दिक पटेल समर्थकों की भारी भीड़ के साथ विधायक काकडिया के ऑफिस जा पहुंचे, लेकिन उन्हें ऑफिस के अंदर एंट्री नहीं मिली।
 
हार्दिक पटेल के काकडिया के ऑफिस पहुंचने से पहले ही भारी पुलिस बल पहुंच चुका था, जिसने उन्हें बाहर ही रोक लिया। लाख कोशिशों के बावजूद भी हार्दिक को ऑफिस के अंदर एंट्री नहीं मिली और उन्हें अपने समर्थकों के साथ उलटे पांव लौटना पड़ा।