मछेल फर्जी मुठभेड: कर्नल समेत 6 सैनिक की उम्रकैद बरकरार

 19 Sep 2015  1182
जम्मू। कश्मीर में मछेल सेक्टर में फर्जी मुठभेड़ के मामले में कर्नल समेत 6 सैनिकों को उम्रकैद की सजा की उत्तरी कमान के कमांडर ने पुष्टि कर दी है। सैनिक कोर्ट ने पिछले साल नवंबर में इनका कोर्ट मार्शल करते हुए इन्हें सजा सुनाई थी। अब इन्हें जेल प्रशासन को सौंपा जाएगा। 
सेना के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि सेना की उत्तरी कमान के जीओसी लेफ्टीनेंट जरनल डीएस हुडा के सजा की पुष्टि करने के साथ सेना की कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।
 
हालांकि इनके सामने हाईकोर्ट में अपील का विकल्प खुला है। 30 अप्रैल 2010 में सेना ने मछेल सेक्टर में एलओसी पर तीन आतंकियों को मार गिराने का दावा किया था। तीनों को घुसपैठिया बताते हुए उनकी तस्वीर जारी की गई थी। इस मामले से कश्मीर घाटी में बवाल मच गया था।