बताया जा रहा है कि होटल में 30 अगस्त को रूम बुक कराया गया था। लड़की का कहना है कि 30 से लेकर 31 अगस्त के बीच 24 घंटे तक उसके साथ रेप किया गया। 31 अगस्त को लड़की वहां से भाग गई। 5 सितंबर को होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया।
छह आरोपी गिरफ्तार
लड़की भागकर दिल्ली पहुंची और उसने मंगोलपुरी थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी दंपती की तलाश में जयपुर में कई जगह छापेमारी की। इस कार्रवाई में दंपती समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें होटल इंद्रप्रस्थ में काम करने वाले मुकेश, अनिल, अर्जुन और एक अन्य शामिल है। हालांकि, अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जयपुर पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम लगातार छापे मार रही है।
जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाले होटल में रखा था
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित लड़की को जयपुर के जिस होटल में रखा गया था, वहां जिस्मफरोशी का धंधा चलता है। पुलिस कई बार वहां वेश्यावृत्ति में शामिल लोगों को पकड़ चुकी है।
होटलकर्मियों ने बनाया सबसे पहले शिकार
मंगोलपुरी थाने की पुलिस के अनुसार, आरोपी पति-पत्नी जब लड़की को होटल में अकेला छोड़ कर चले गए थे, तो सबसे पहले होटलकर्मियों ने ही उस अपना शिकार बनाया था। पीड़ित के बयानों के अनुसार, होटलकर्मियों ने उसके साथ कई बार रेप किया।