बिहार में आखरी चरण का मतदान शुरु, अब तक 24.29 फीसदी मतदान

 10 Nov 2015  1729

पटना।

बिहार में पांचवे और अंतिम चरण का मतदान गुरुवार को सुबह सात बजे शुरु हो गया। अब तक 24.29 फीसदी मतदान  हो चुका है।  9 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर 1.55 करोड़ मतदाता 58 महिलाओं सहित 827 प्रत्याशियोंं के भाग्य का फैसला करेंगे।

 

इससे पूर्र्व मतदान शुुरु होने से पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगना शुरु हो गई हैं।

 

 

जिन 9 जिलों में मतदान हो रहा है उनमें मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पुर्णिया और कटिहार हैं।

 

प्रधानमंत्री ने की मतदान की अपील

पांचवे चरण के लिए जारी मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मतदाताओं से अपील की है वो भारी संख्या में मतदान करें।

 

कई जगह ईवीएम खराब

जानकारी के मुताबिक मतदान आरंभ होने के दौरान कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की सूचना है। इससेे मतदान पक्रिया बाधित हो रही है। पूर्णिया पूर्वी प्रखंड के मिडिल स्कूल में बूथ संख्या 179 पर ईवीएम खराब मिली। कहिटहार जिले के 184 मतदान केंद्र में ईवीएम खराब मिली।

 

 मधेपुरा विधानसभा के गम्हरिया में बूथ संख्या 14 पर ईवीएम की खराबी के कारण 15 मिनट देरी से मतदान शुरु हो पाया। यहां मतदान केंद्र संख्या 65 पर ईवीएम में गडबड़ी मिली।

 

 इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

आखिरी चरण की वोटिंग कई मंत्रियों के भी राजनीतिक भ्विष्य का फैसला करेगी। इनमें बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), नरेंद्र नारायण यादव(आलम नगर), लेशी सिंह(धमदाह), दुलाल चंद्र गोस्वामी, बिमा भारती(रुपौली), नौशाद आलम और अब्दुल बारी सिद्दीकी (अलीनगर) है।  वहीं चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक दलों तक सबकी नजरें अब इस फाइनल राउंड पर टिकी है।

 

 राजनीतिक समीक्षकोंं का मानना है कि अब तक चार चरणों मे कांटे का मुकाबला देखते हुए पांचवे चरण का रुख अगली सरकार का भविष्य तय करेगा।