आखिरकार शादी को लेकर युवराज ने तोड़ ही दी चुप्पी
10 Nov 2015
1078
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह ने अपनी शादी को लेकर मीडिया में आ रही खबरों पर चुटकी ली है।
सोशल साइट ट्विटर पर मीडिया निशाना साधते हुये युवराज ने कहा ''तो अब मेरी प्यारी मीडिया ने मेरी शादी का महीना और स्थान तय कर ही दिया है। क्या आप मुझे शादी की तारीख भी बता सकते हैं जिससे मैं समय पर तैयार हो जाऊं।''
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वर्ष 2011 की विश्वकप विजेता टीम के हीरो रहे 33 युवराज फरवरी महीने में ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल हेजल कीच के साथ परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।
'बॉडीगार्ड' सहित अन्य कुछ फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकीं 28 वर्षीय मॉडल हेजल मूल रुप से इंग्लैंड की निवासी हैं। युवराज और हेजल पिछले कुछ अवसरों पर साथ नजर आ चुके हैं।
हाल ही बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा से शादी रचाने वाले हरभजन सिंह की रिसेप्शन पार्टी के मौके पर भी युवराज और हेजल को एक साथ देखा गया था और यह जोड़ी सबके आकर्षण का केन्द्र भी बनी हुई थी। स्टार आलराउंडर युवराज का नाम इससे पहले भी किम शर्मा और दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ चुका है।