अफ्रीकी बाजार में जल्द बिकेगा श्याओमी स्मार्टफोन

 10 Nov 2015  483

बीजिंग।

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी श्याओमी अगले साल अफ्रीकी बाजार में अपने उत्पाद को उतार सकती है। कंपनी ने हाल ही में ब्राजील के बाजार में कदम रखा है।

 

हुवेई, सैमसंग, एप्पल और अन्य ब्रांड के बाद अब श्याओमी भी उप-सहारा अफ्रीकी क्षेत्र में कदम रखने जा रहा है, इससे स्थानीय उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प मिलेंगे।

 

पहली बार श्याओमी ऑनलाइन प्रत्यक्ष बिक्री के लिए अपने तरीके में बदलाव करते हुए दक्षिण अफ्रीका, केन्या और नाइजीरिया में अपने दो स्मार्टफोन बेचने के लिए मोबाइल इन अफ्रीका (एमआईए) समूह के साथ काम करेगी। नवंबर के मध्य से इन बाजारों में किफायती स्मार्टफोन रेडमी 2 और थोड़े से महंगे एमआई4 की बिक्री शुरू हो जाएगी।

 

इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) के मुताबिक, सैमसंग, एप्पल और हुवेई के बाद श्याओमी विश्व की चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है।