कैलाश विजयवर्गीय का शाहरुख पर हमला जारी, 'देश का सम्मान कम करने वाले को नहीं बख्शेंगे'

 10 Nov 2015  520

भोपाल।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय पर अपनी पार्टी के आला नेताओंं की नसीहत का भी कोई असर नहीं हुआ है। विजयवर्गीय ने  गुरुवार को भी शाहरुख का नाम लिए बैगर उन पर हमला जारी रखा। उन्होंने कहा कि जो भी कोई देश का सम्मान कम करने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

विजयवर्गीय ने  यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि  प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश का सम्मान बढ़ा रहे हैं। ऐसे में अगर कोई देश का सम्मान कम करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कोई भी क्यों न हो।

 

इससे पहले असहिष्णुता को लेकर बयान देकर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के निशाने पर गए थे। विजयवर्गीय ने शाहरुख को देशद्रोही करार देते हुए कहा था कि शाहरुख रहते तो भारत में हैं लेकिन उनका मन पाकिस्तान में लगता है।

 

उन्होंने कहा था अगर असहिष्णुता होती थी अमिताभ के बाद शाहरुख सबसे अधिक लोकप्रिय नहीं होते। हालांकि विवाद बढऩे पर बुधवार को उन्होंने ट्वीट वापस लेते हुए कहा था कि मेरा उद्देश्य किसी को भी ठेस पहुंचाना नहीं था।

 

पार्टी ने किया बयानों से किनारा

वहीं दूसरी ओर शाहरुख को लेकर विवादास्पद बयान देने वाले कैलाश विजयवर्गीय और सांसद योगी आदित्यनाथ और मनोज तिवारी के बयानों से पल्ला झाड़ते हुए आला नेताओं से इसकी निंदा की।

 

केंद्रीय मंत्री वैकेंया नायडू और रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी  विजयवर्गीय के बयान से सहमत नहीं हैं, ये पार्टी के विचार नहीं है। शाहरुख खान एक शानदार अभिनेता हैं, निस्संदेह लोग उनकी सराहना करते हैं।