पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छोटा राजन को भारत लाए जाने से पहले उसके तीन शूटर्स अरेस्ट

 08 Nov 2015  546
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अन्डरवर्ल्ड डॉन और इण्डोनेशिया में गिरफ्तार छोटा राजन गिरोह के तीन शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने माना की वो छोटा राजन के लिए काम करने के साथ ही समय-समय पर उसकी मदद भी करते थे।

 

    वसूली के लिए जा रहे थे मुंबई

एसटीएफ के महानिरीक्षक सुजीत पान्डेय ने बताया कि पूछताछ में इन तीनों स्वीकार किया है कि वे छोटा राजन के अति निकटस्थ अनीस आजाद अंसारी के लिए काम करते हैं, और मुंबई के एक केबिल व्यवसायी से 25 लाख रुपए वसूलने जा रहे थे।

छोटा राजन की करते थे मदद

उन्होंने बताया कि तीनों ने स्वीकार किया है कि छोटा राजन के लिए वसूली करने के साथ ही उसे मदद करते रहते थे। गिरफ्तार तीनों शूटर इन्द्रेश, रमेश और सलीम इलाहाबाद के रहने वाले हैं। इनके पास से तीन पिस्तौल, चोरी की एक कार और कुछ अन्य कीमती सामान बरामद किए गए हैं

मंगलवार रात लाया जाएगा भारत

इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मंगलवार रात भारत लाया जा सकता है। एक इंटरपोल के अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। इंटरपोल अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक छोटा राजन को भारत ले जाने के मामले में सभी जरुरी क्लियरेंस मिल चुकी है। छोटा राजन को ऑर्थर रोड जेल के अंडा सेल में रखा जा सकता है।