बीजेपी ने पेश किया अपना घोषणा पत्र

 08 Apr 2019  516

►किसानों-व्यापारियों को मिलेगी पेंशन

देश विदेश,(08 अप्रैल 2019)- लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर पहले चरण के मतदान से तीन दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में देश के हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। पार्टी ने इसे 'संकल्प पत्र' नाम दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा और महिला सशक्तीकरण पर खास जोर दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पार्टी ने भाजपा ने घोषणापत्र समिति(मेनिफेस्टो कमेटी) बनाई थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अनुसार, इसके तहत देशभर में करीब 7500 सुझाव पेटियों, 300 रथों और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से जनता के सुझाव लिए गए थे। छह करोड़ लोगों की भागीदारी से पार्टी ने यह संकल्प पत्र तैयार किया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर पहले चरण के मतदान से तीन दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में देश के हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। बता दें कि घोषणा पत्र को 12 श्रेणी में बांटा गया है। 2022 तक 75 संकल्प पूरा करने का वादा किया गया है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई है। सारी कृषि सिंचाई परियोजनाएं भी पूरी करेंगे। एक देश-एक चुनाव पर आम राय बनाएंगे। हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति केवल हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों द्वारा निर्देशित होगी। आतंकवाद और उग्रवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से जारी रखेंगे। सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी।

►यह हैं घोषणापत्र की महत्तवपूर्ण बातें

सौहार्दपूर्ण वातावरण में राम मंदिर निर्माण का प्रयास किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे।

पेंशन सुविधा के तहत देश के सभी किसानों को 6,000 रुपये सालाना देंगे,छोटे दुकानदारों को भी 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन मिलेगा। 

तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाएंगे नागरिकता विधेयक सिटिजनशिप बिल लागू करेंगे।

लघु, सूक्ष्म उद्योगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाएंगे।

पांच साल तक बिना ब्याज एक लाख का कृषि ऋण राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन करेंगे।

इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज समेत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में सीटें बढ़ाएंगे। 

2022 तक सभी रेल ट्रैक का विद्युतीकरण रेलवे की सारी छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदलेंगे।

75 मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जाएंगे 1400 लोगों पर एक डॉक्टर का अनुपात सुनिश्चित करेंगे।

आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए संग्रहालय बनाएंगे।