राखी सावंत ने किया कुंभ स्नान

 06 Feb 2019  562

देश विदेश, (06 फरवरी 2019) - अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली राखी सावंत हाल ही में कुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंची। लेकिन इस बार चर्चा रही उनके अवतार की, जिसे देख लोग अचरज में पड़ गए। अविवाहित राखी कुंभ में सोलह श्रृंगार कर आईं और कहा कि वह अपने पाप धोने कुंभ आई हैं। सोशल मीडिया पर एक्टीव रहने वाली राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अपने कुंभ दौरे के कई फोटो और वीडियो शेयर किए। खास बात यह रही कि हमेशा बोल्ड अवतार में दिखने वाली राखी इसमें भारतीय पारंपरिक रुप में नजर आई। यहां वह मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और माथे पर लाल बिंदी वाले रुप में दिखी।उन्होंने कहा कि 'मैं कुंभ में अपने पाप धोने आई हूं. मुझे बहुत जल्दी गुस्सा आता है, इसलिए मैं गंगा मां से प्रार्थना करूंगी कि मेरा गुस्सा खत्म हो जाए और मेरा आगे का जीवन और बेहतर हो जाए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के बारे में तो हमेशा सुनती थी मुझे यहां बुलाने के लिए कई न्यौते भेजे गए। लेकिन भीड़ अधिक होने के डर से आने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थी, साथ ही राखी सावंत ने इस दौरान योगी सरकार की ओर से कुंभ मेले में की गई बेहतर व्यवस्था की भी तारीफ की।