राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने फर्नांडिस के निधन पर जताया शोक

 29 Jan 2019  525

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस के निधन की खबर मिलने से मैं काफी दुखी हूं, उन्होंने आगे कहा कि फर्नांडिस ने कई पदों की जिम्मेदारी संभालते हुए देश की सेवा की। इसी में से एक रक्षा मंत्री का पद भी था। आगे कोविंद कहते हैं कि वे सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखते थे। आपातकाल और उसके बाद भी वे लोकतंत्र के चैंपियन थे। हम सभी उन्हे याद करते रहेंगे। पीएम मोदी ने फर्नांडिस के निधन पर कहा कि जॉर्ज साहब ने भारत के एक अतुलनीय राजनीतिक नेतृत्व को दर्शाया है। स्पष्टवक्त और निडर, सबसे आगे रहने वाले और दूरदर्शी व्यक्तित्व वाले इंसान थे, उन्होंने हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह गरीबों और हाशिए के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावी आवाजो में से एक थे, उनके निधन से मैं दुखी हूं। जब हम जॉर्ज फर्नांडीस के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले एक उग्र व्यापार संघ के नेता का ख्याल आता है. उन्होंने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी थी. वह नेता जो राजनीतिज्ञों की ताकत को सबसे ज्यादा समझ सकता था। एक दूरदर्शी रेल मंत्री और एक महान रक्षा मंत्री, जिन्होंने भारत को सुरक्षित रखने में बड़ा योगदान दिया। सार्वजनिक जीवन में लोगों के साथ ज्यादा घुलने मिलने के बावजूद भी जॉर्ज साहब अपनी राजनीतिक विचारधारा से कभी विचलित नहीं हुए, उन्होंने आपातकाल का जी-जान से विरोध किया। उनकी सादगी और विनम्रता उल्लेखनीय थी। मेरे विचार उनके परिवार, दोस्तों और लाखों लोगों के साथ हैं, उनकी आत्मा को शांति मिले। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने कहा कि फर्नांडिस अलग-अलग समय पर कई पदभार संभाले जासे रक्षा और रेल, उन्होंने यही नहीं कई लेबर आंदोलन का भी नेतृत्व किया और लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए कई लड़ाईया भी लड़ी. उन्होंने बेजोड़ तरीके से रक्षा मंत्री का पद संभाला। उनकी आत्मा को शांति मिले। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि फर्नांडिस ने अपना जीवने देश के नाम समर्पित कर दिया. उन्होंने उद्योग जगत में बदलाव लाने के लिए भी एक बड़ी लड़ाई लड़ी. मैं उन्हे एक हस्ति के रूप में देखता हूं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह मजदूर संघ के एक बहुत ही अच्छे नेता थे। तृणमूल कांग्रेस की नेता ने ट्वीट किया, ‘पूर्व रक्षा मंत्री और अति प्रशंसित मजदूर नेता जॉर्ज फर्नांडीस जी के निधन से बहुत दुखी हूं. मै उन्हें दशकों से जानती थी. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भारत  से पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्जे फर्नान्डिस से जुड़ी यादें साझा की। उन्होने कहा कि डॉक्टर स्वामी ने बताया कि जॉर्जे एक ऐसे नेता थे, जो जवानों के दुख को समझते थे बार-बार वो सियाचिन जाते थे उनके दर्द को समझने के लिए। एकबार वो मुझे भी साथ ले जानेवाले थे मगर मौसम खराब गया था। उनपर लगे आरोप ईर्ष्या में लगाये गए थे क्योंकि बोफोर्स को उजागर करने में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने आगे कहा की आज ऐसा रक्षा मंत्री मिलना मुश्किल है। बिहार के मुख्यमंत्री ने भी जॉर्जे फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री राम विलास और बिहार के मुख्यमंत्री ने भी जॉर्जे फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया. रामविलास पासवान ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।