त्योहार पर मिल रही सस्ती प्रॉपर्टी, ये हैं NCR से लखनऊ-जयपुर तक के ऑप्शन

 21 Sep 2015  1876
नई दिल्ली। रियल एस्टेट मार्केट में मंदी के चलते प्रॉपर्टी की कीमतें कम हुई हैं। इसके साथ ही त्योहार को भुनाने के लिए भी डेवलपर्स कीमतें कम रहे हैं। रियल एस्‍टेट लिस्टिंग पोर्टल प्रॉपटाइगर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक त्योहार पर डेवलपर्स अनसोल्ड इनवेंट्री के बोझ को कम करने के लिए बंपर डिस्काउंट दे रहे हैं। आप इस मौके का फायदा उठाकर कम कीमत में घर का सपना पूरा कर सकते हैं। मनीभास्कर आपको बता रहा है कि किन शहरों में सस्ती प्रॉपर्टी के क्या ऑप्शन हैं।
 
NCR में कहां है कम कीमत में प्रॉपर्टी
 
दिल्ली-एनसीआर देश के बड़े प्रॉपर्टी मार्केट में से एक है। यहां पर कई पॉकेट में प्रॉपर्टी के मार्केट डेवलप हो रहे हैं। दिल्ली में कम कीमत की प्रॉपर्टी के लिए दिल्ली के बाहरी इलाकों जैसे द्वारका, एल जोन, लोनी, ट्रोनिका सिटी, रोहिणी का रुख कर सकते हैं। NCR में कम कीमत की प्रॉपर्टी के लिए राजनगर एक्शटेंशन, नोएडा एक्सटेंशन, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे, न्यू फरीदाबाद, रोहतक, पानीपत, न्यू गुड़गांव आदि इलाकों में प्रॉपर्टी सर्च कर सकते हैं। इन इलाकों में 1बीएचके और 2बीएचके फ्लैट 20 से 30 लाख रुपए के बीच में मिल सकते हैं। साथ ही बड़े डेवलपर्स ने दीवाली पर छूट का प्लान तैयार कर लिया है।