जानिए 6 बजे तक की बिजनेस-इकोनॉमी की प्रमुख खबरें
21 Sep 2015
2022
नई दिल्ली। चीन के संकट से पैदा हुए ग्लोबल हालात और इंडियन इकोनॉमी पर पड़ रहे इसके असर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया इंक और इकोनॉमिस्ट के साथ मंगलवार को एक अहम मीटिंग की। मीटिंग में प्रधानमंत्री ने इंडिया इंक से ‘टेक रिस्क एंड मेक इन्वेस्टमेंट’ के लिए कहा। इंडस्ट्रियलिस्ट ने प्रधानमंत्री को मौजूदा ग्लोबल हालात को किस तरह से भारत के लिए अवसर के रूप में तब्दील किया जा सकता है, इसके बारे में सुझाव दिए। उन्होंने चीन की आर्थिक सुस्ती के चलते घरेलू इकोनॉमी के सामने आ रही चुनौतियों से निपटने के भी सुझाव दिए। इंडस्ट्री ने कहा कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है। इंफ्रा, एग्री, स्क्लि डेवलपमेंट और स्टार्टअप्स को बूस्ट देने की बात भी उन्होंने पीएम के सामने रखी।