4GB रैम वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है माइक्रोमैक्स: रिपोर्ट
21 Sep 2015
1847
गैजेट डेस्क। माइक्रोमैक्स की 'ऑनलाइन ओनली' ब्रांड Yu एक नए अफोर्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें 4 GB रैम होने की बात कही गई है।
Geekbench data (गीकबेंच डाटा) के मुताबिक, Yu इस स्मार्टफोन का नाम 5050 होगा और इसमें क्वालकॉम कंपनी का स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर होगा। इसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर होगा जो 1.5 GHz की स्पीड पर काम करेगा। आपको बता दें कि ये वही प्रोसेसर है जो वनप्लस 2 स्मार्टफोन के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 4 GB रैम होगा। यह हैंडसेट एंड्रॉइड के लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस हैंडसेट में 5.2 इंच का डिस्प्ले होगा। एक और वेबसाइट TechGadgetsZ.com के मुताबिक फोन की स्क्रीन फुल HD (1080*1920 पिक्सल) रेजोल्यूशन क्वालिटी देगी। इसके अलावा फोन 4G नेटवर्क के साथ कम्फर्टेबल होगा। इस फोन की कीमत लगभग 21,000 रुपए हो सकती है।
रिपोर्ट्स में हैंडसेट की लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। गैरतलब है कि ये सभी जानकारियां लीक हुए फीचर्स और रिपोर्ट्स से मिली हैं। कंपनी ने इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।