10 TIPS: ऐसे पता कीजिए आपका iPhone 6 असली है या नकली
21 Sep 2015
1144
गैजेट डेस्क: एप्पल अपना नया आईफोन (iPhone) कल सैन फ्रांसिस्को में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का नया आईफोन 6S होगा, या फिर आईफोन 7, इस पर पर्दा इवेंट के दौरान ही उठेगा। वैसे, नए आईफोन की लॉन्चिंग से पहले पुराने मॉडल की कीमत को कई ई-कॉमर्स साइट ने कम कर दिया है। आईफोन की कुछ मॉडल तो 10,000 रुपए के अंदर आ रहे हैं। ऐसे में यूजर्स के पास आईफोन खरीदने का अच्छा मौका है। हालांकि, कम कीमत के लालच में यूजर को नुकसान भी हो सकता है। दरअसल, मार्केट में नकली (fake) आईफोन भी मिल रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप नया आईफोन लेते वक्त पूरी सावधानी दिखाएं।
आपको असली और नकली आईफोन की पहचान करने के कुछ टिप्स दे रहा है, जो आपके काम आ सकते हैं। हम आईफोन 6 के ऑरिजनल और फेक स्मार्टफोन के बीच अंतर बता रहे हैं।
Real and Fake : iPhone 6
टिप्स नंबर-1
कीमत (Price)
एप्पल ने जब आईफोन 6 को लॉन्च किया था, जब 16GB (गोल्ड) वेरिएंट की कीमत भारत में करीब 56,000 रुपए तय की थी। हालांकि, अब ये फोन आपको ई-कॉमर्स साइट पर 41,450 रुपए तक मिल जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि आप सिर्फ पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट से ही इसे खरीदें। दूसरी तरफ, यदि आप इस फोन को रिटेल शॉप या किसी ऑफलाइन शॉप से खरीद रहे हैं और वो आपको काफी कम कीमत में देने को तैयार हो जाता है, तो जरा सावधान रहें। फोन को खरीदने से पहले इन चीजों को जरूर चेक करें।
|
1. बटन की लोकेशन |
2. स्क्रीन साइज |
|
3. एप्पल का लोगो |
4. ऑपरेटिंग सिस्टम |
|
5. सीरियल नंबर |
6. बिल्ट-इन ऐप्स |
|
7. मेमोरी कैपेसिटी |
8. मोटाई और वजन |
|
9. वेलकम स्क्रीन |
10. वारंटी |
दरअसल, किसी भी रियल और फेक हैंडसेट में इन फीचर्स का ही बड़ा अंतर होता है। ऐसे में कोई आपको ऑफिशियल स्टोर या ऑनलाइन स्टोर से कम कीमत में फेक आईफोन 6 दे सकता है।