आज लॉन्च होगा एप्पल का नया iPhone, जानें इसके बारे में खास बातें

 21 Sep 2015  1183
गैजेट डेस्क। नए आईफोन को लॉन्च होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं। लॉन्चिंग इवेंट सैन फ्रांसिस्को में होना है। इवेंट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मीडिया और गेस्ट इनविटेशन कंपनी पहले ही भेज चुकी है। नए आईफोन लॉन्च को लेकर कंपनी के साथ-साथ यूजर्स भी काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि सभी को इससे काफी उम्मीदें हैं। हालांकि अगले आईफोन के नाम को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। यह आईफोन 6S और 6S प्लस (आईफोन 7) हो सकता है।
 
इन हैंडसेट्स और उनके फीचर्स को लेकर काफी पहले से रूमर्स फैलने शुरू हो गए थे और ये आज तक जारी हैं। 
 
स्टोरेज कैपेसिटी में कोई बदलाव नहीं
पिछले दिनों लीक हुए रूमर्स में कहा गया था कि नए आईफोन को कंपनी 32 GB इंटरनल मेमोरी के साथ लॉन्च करेगी। लेकिन, अब जो जानकारियां सामने आ रही हैं उनमें कहा जा रहा है कि फोन की स्टोरेज कैपेसिटी में कोई बदलाव न करते हुए इसे 16 GB ही रखा जाएगा। आपको बता दें कि आईफोन 6 का बेस वेरिएंट 16 GB इंटरनल मेमोरी के साथ आता है।
आईफोन में माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से मेमोरी नहीं बढ़ाई जा सकती। लेकिन, यूजर्स क्लाउड सर्विसिंग (एप्पल म्यूजिक स्ट्रीमिंग, आईक्लाउड) की मदद से मेमोरी को बढ़ा सकते हैं।