राफेल सौदा: दूर हुआ गतिरोध, 36 विमानों की खरीद को हरी झंडी

 21 Sep 2015  1139
नई दिल्ली।
 36 राफेल जेट विमानों की खरीद पर वार्ता में गतिरोध का हल हो जाने का संकेत देते हुए रक्षा खरीद परिषद ने इस दिशा में हुई प्रगति पर संतोष जाहिर किया। अब भारतीय वार्ताकार टीम से सौदे के सिलसिले में आगे बढऩे को कहा गया है।
 
 एेसे में साफ है कि भारत और फ्रांस के बीच समझौता पर जल्द हस्ताक्षर होने की संभावना है, ताकि लड़ाकू विमानों के लिए आखिरी कॉन्ट्रैक्ट का रास्ता साफ  हो सके। रक्षा मंत्रालय की शीर्ष खरीद परिषद की मंगलवार शाम रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता में बैठक हुई।
 
 इसमें रूस से 48 एमआई 17वी5 हेलीकॉप्टरों की 6,966 करोड़ रुपए के सौदे को भी मंजूरी दी गई। साथ ही वायु सेना के लिए आकाश मिसाइलों की सात अतिरिक्त स्क्वाड्रन और नौसेना के लिए आठ चेतक हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दी गई है।